FIFA World Cup 2034: ऑस्ट्रेलिया नहीं यह देश बन सकता है फुटबॉल वर्ल्ड कप का मेजबान
FIFA World Cup 2034: फीफा वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। साल 2024 में फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन कहां किया जाएगा इस बात को लेकर कुछ दिनों से चर्चाएं जोरों पर थी। ऑस्ट्रेलिया फीफा की मेजबानी करने वाली थी। लेकिन मंगलवार 31 अक्टूबर को 2023 फीफा के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बोली से इनकार कर दिया है। जिसके बाद सऊदी अरब के पास इसकी मेजबानी करने का रास्ता साफ हो गया है।
फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया ने कही यह बात: फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमने फीफा वर्ल्ड कप मेजबानी के लिए बोली लगाने का काफी सोचा। लेकिन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हम 2034 फीफा वर्ल्ड कप के लिए बोली नहीं लग पा रहे हैं। हम इस चर्चा में किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके। यही वजह है कि हम इसकी मेजबानी करने से पीछे हट रहे हैं।

फीफा वर्ल्ड कप के लिए बोली नहीं लगाएगी ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को साफ कर दिया कि वह फीफा वर्ल्ड कप 2034 के लिए बोली नहीं लगाएगी। इसके बाद सऊदी अरब के लिए टूर्नामेंट की मेजबानी करना आसान हो गया है। सऊदी अरब 2034 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए बोली लगा सकती है। इससे पहले एशियाई फुटबॉल परिषद ने 5 अक्टूबर को सऊदी अरब की बोली का सपोर्ट किया था। साल 2023 में रिकॉर्ड तोड़ने वाले फीफा महिला वर्ल्ड कप की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की 2034 पुरुष वर्ल्ड कप की मेजबानी करने की संभावना कम ही लग रही थी।
जानिए किसने कितनी बार जीता है खिताब: बता दें की साल 2022 में खेला गया फीफा वर्ल्ड कप अर्जेंटीना ने अपने नाम किया था। फ्रांस को फाइनल में हराकर अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की थी। अर्जेंटीना ने पेनाल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। अर्जेंटीना इसके साथ ही सबसे अधिक बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई। सबसे अधिक पांच बार ब्राजील की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप जीतने में कामयाबी हासिल की है। वहीं जर्मनी और इटली ने चार-चार बार जबकि अर्जेंटीना ने तीन और फ्रांस ने दो बार फीफा वर्ल्ड कप को जीता है।












Click it and Unblock the Notifications