फीफा वर्ल्ड कप 2022 से जुड़े कुछ बड़े विवाद जिनके बारे में आपको जानना चाहिए
इस साल का सबसे बड़ा खेल आयोजन रविवार को फीफा वर्ल्ड कप के रूप में कतर में शुरू हुआ। फुटबॉल ऐसा खेल है जिसको दुनिया भर में पसंद किया जाता है और सबसे ज्यादा फैन्स इस खेल के हैं। फैन्स के अलावा टीमों को भी वर्ल्ड कप का बेसब्री से इन्तजार रहता है। हालांकि यह वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले और बाद में विवादों में रहा है।

रिश्वत देने का लगा आरोप
कतर पर आरोप लगा था कि आयोजन के लिए फीफा के अधिकारियों को उसने 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी है। हालांकि इन आरोपों के साक्ष्य नहीं मिले। बाद में इन सभी आरोपों का निपटारा हो गया और इस देश में मेगा इवेंट की शुरुआत हो गई।
बुनियादी ढांचा तैयार नहीं था
कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन कराने की घोषणा 2010 में हो गई थी। इसके बाद मिडिल-ईस्ट की मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि इस देश के पास वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट का आयोजन करने के लिए उस स्तर के स्टेडियम ही नहीं हैं। इसके अलावा आने वाले खिलाड़ियों, फैन्स और अन्य लोगों के रहने की व्यवस्था नहीं है।
मानवाधिकार संगठनों ने की आलोचना
एमनेस्टी इंटरनेशनल, ह्यूमन राइट्स वॉच जैसे मानवाधिकार संगठनों ने कतर में श्रमिक शोषण को लेकर आवाज उठाई। इन संगठनों ने वहां श्रमिकों के काम के घंटों और वेतन जैसे मामलों को लेकर सवाल खड़े किये। लगातार कतर प्रशासन को आलोचना का सामना करना पड़ा।
समलैंगिक अधिकारों को लेकर भी विवाद
कतर में वर्ल्ड कप कवर करने के लिए आए खिलाड़ियों, पत्रकारों ने समलैंगिक समानता का समर्थन करने के लिए रेनबो टीशर्ट और लव आर्मबैंड पहनने का निर्णय लिया लेकिन वहां की पुलिस ने इसे बंद करने के लिए कहा। एक पत्रकार को स्टेडियम के अंदर जाने से रोक दिया गया। कतर के कानून में समलैंगिक समानता का कोई प्रावधान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications