FIFA World Cup 2022 में हुआ एक और उलटफेर, जापान ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया
FIFA World Cup 2022 में आज एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिल गया है। दरअसल, टूर्नामेंट के तीसरे दिन चार बार की चैंपियन जर्मनी को जापान के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ई के इस मुकाबले में जर्मनी शुरुआत में जापान पर हावी दिखी थी, लेकिन बाद में जापान ने वापसी करते हुए दूसरे हाफ में गेम को पलट दिया। खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जर्मनी ने पहला गोल 33वें मिनट में दागा था। एल्काई गुंडोअन ने पेनल्टी में पर टीम का पहला गोल किया था।

जापान ने दूसरे हाफ में की वापसी
जर्मनी ने मैच के शुरुआत से ही अपना आक्रामक खेल खेला। जर्मनी लगातार जापान के गोलपोस्ट पर अटैक कर रही थी। आखिरी जर्मनी को पहला गोल 33वें मिनट पर मिला, लेकिन जापान ने दूसरे हाफ में जबरदस्त वापसी की। जापान की ओर से रित्सु दोआन ने दूसरे हाफ के आखिरी मिनट में और मैच के 75वें मिनट में अपनी टीम का पहला गोल दागा। इसके बाद तकुमा असानों ने मैच के 83वें मिनट पर दूसरा गोल दाग दिया। यहां से जर्मनी की मुश्किलें बढ़ गईं। जापान ने अपनी 2-1 की बढ़त को मैच खत्म होने तक जारी रखा और एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।
जर्मनी का शर्मनाक आगाज
आपको बता दें कि कतर फीफा विश्व कप में जर्मनी का आगाज बहुत ही निराशाजनक रहा है। जर्मनी को इस साल खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन लगता है कि पिछले विश्व कप की तरह जर्मनी का प्रदर्शन इस विश्व कप में भी निराशाजनक रहने वाला है। पिछले विश्व कप में भी जर्मनी की टीम ने बहुत बुरा प्रदर्शन किया था। यह टीम ग्रुप राउंड में ही हारकर बाहर हो गई थी। फीफा वर्ल्ड कप में यह तीसरा मौका है, जब जर्मनी की टीम अपने शुरुआती मैच में ही हार गई है।
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मंगलवार को भी टूर्नामेंट का पहला उलटफेर देखने को मिला था। कल सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications