FIFA World cup 2022: ब्राजील को लगा झटका, ग्रुप स्टेज के मुकाबलों से बाहर हुए नेमार और डैनिलो
Neymar ruled out फीफा वर्ल्ड कप में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को कतर विश्व कप में दो बड़े झटके लग गए हैं। दरअसल, टीम के स्टार प्लेयर नेमार जूनियर और डैनिलो चोट के कारण ग्रुप स्टेज के मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। ब्राजील को ग्रुप स्टेज में अभी दो मुकाबले खेलने हैं, जो स्विटजरलैंड और कैमरून के खिलाफ हैं। इन दोनों ही मुकाबलों में नेमार और डैनिलो नहीं खेल पाएंगे।

टीम के डॉक्टर ने दी जानकारी
आपको बता दें कि गुरुवार को सार्बिया के खिलाफ मुकाबले में नेमार को एंकल इंजरी हुई थी, जिसके बाद से लगातार उनके बाहर होने की खबरें सुर्खियों में थी, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई थी, लेकिन शुक्रवार को टीम के डॉक्टरों की ओर से इस बात की घोषणा कर दी गई कि नेमार और डैनिलो अगले दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
डॉक्टरों ने क्या कहा?
ब्राजील के डॉक्टरों की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, "नेमार और डैनिलो का आज MRI कराया गया, जिसमें हमने पाया कि दोनों के टखनों में लिगामेंट डैमेज है, वो निश्चित रूप से अगला मैच नहीं खेल पाएंगे। दोनों खिलाड़ियों को रिकवर होने के लिए ट्रीटमेंट से गुजरना होगा। हम आशा करते हैं कि वो जल्द ही विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे।"
मैदान पर करहाते हुए दिखे थे नेमार
आपको बता दें कि सार्बिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दूसरे हाफ में नेमार को चोट लगी थी। सार्बिया के एक खिलाड़ी की किक नेमार के एंकल पर लगी थी, जिसके बाद वो चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान पर करहाते हुए भी देखा गया था। उन्हें तुरंत ग्राउंड से बाहर ले जाया गया था। मैच के 79वें मिनट में नेमार की जगह किसी और खिलाड़ी को मैदान पर उतारा गया था।












Click it and Unblock the Notifications