'बहुत गुस्सा आता है मुझे ये सब देखकर..', रोनाल्डो के आलोचकों पर जमकर बरसे फरहान अख्तर
फिलहाल वर्ल्ड कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के निराशाजनक अभियान के बाद उनकी आलोचना करने वाले लोगों को बॉलीवुड फिल्ममेकर और एक्टर फरहान अख्तर ने आड़े हाथों लिया है।

बॉलीवुड के फिल्ममेकर और कलाकार फरहान अख्तर ने फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए तारीफ भरी एक पोस्ट लिखी है और लोगों को लताड़ लगाई है जिन्होंने पुर्तगाली लीजेंड की आलोचना की थी। दरअसल जब फीफा वर्ल्ड कप शुरू हुआ तब रोनाल्डो और मेसी दोनों ही एक पायदान पर खड़े थे। दोनों के फैंस संतुष्ट थे कि एक समान प्लेटफॉर्म पर अब जो वर्ल्ड कप लेकर आएगा वही दूसरे से ज्यादा महान होगा। रोनाल्डो के लिए ये वर्ल्ड कप जहां बुरा ख्वाब साबित हुआ तो वहीं मेसी ने अपने सपने को कतर में हकीकत में तब्दील करके चमत्कारिक अंदाज में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिता दिया।
'रोबोट नहीं इंसान हैं रोनाल्डो भी'
इसके बाद मेसी तो सरताज बन गए लेकिन रोनाल्डो की आलोचना का दौर शुरू हुआ। आलोचना भी इस तरीके से हुई कि अब मेसी और क्रिस्टियानो में तुलना बंद हो जाए क्योंकि मेसी वर्ल्ड कप जीत उनसे कोसों आगे निकल चुके हैं। रोनाल्डो को वर्ल्ड कप में पूरे मैच तक नहीं खिलाए गए। उनको बेंच पर बैठकर मैच देखने के लिए मजबूर किया गया। फरहान ने कहा कि उन्हें ये देखकर परेशानी हो रही है कि कमेंट्री करने वाले लोग भी रोनाल्डो को चूका हुआ साबित कर रहे हैं। फरहान ने रोनाल्डो की एक फोटो सूट में शेयर करते हुए कहा कि जब कोई इंसानी जज्बात का प्रदर्शन करता है तो उसकी आलोचना करना बहुत आसान होता है।
फरहान अख्तर ने शेयर की सराहना पोस्ट
फरहान के नोट में लिखा है, "यह क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सराहना में लिखा पोस्ट है। इस व्यक्ति ने खेल को अपना जीवन दे दिया है, कौशल, एथलेटिक्स और फिटनेस के ऐसे मानक स्थापित किए हैं, जिसके बारे में ज्यादातर खिलाड़ी केवल कल्पना ही कर सकते हैं। जब कोई रोबोट बनना बंद करके इंसानी भावना को प्रदर्शित करता है तो किसी को एक पल में नीचे गिराना इतना आसान है। यह भूलना बहुत आसान है कि हम कितने भाग्यशाली रहे हैं कि हम उसे सुंदर खेल को पूरी प्रतिबद्धता, कड़ी मेहनत और आत्म विश्लेषण के जरिए अगले लेवल पर जाते देख पाए।"
उन्होंने यह भी कहा, "मुझे यह देखकर बहुत गुस्सा आता है कि कमेंट्री करने वाले उनका अपमान करते हैं, उनको एक गुजरा हुआ इंसान बताते हैं। उनमें से कोई भी एक दिन भी उनकी जगह नहीं रह सकता। मैं उस आदमी को नहीं जानता लेकिन मुझे पता है कि उसे खेलते हुए देखकर मुझे खुशी हुई। यहां तक कि जब वह टीमों के खिलाफ खेलते थे तो मैं उनको सपोर्ट करता था। मेरी तरह सोच वाले लाखों लोगों के लिए वे बहुत मायने रखते हैं, मुझे आशा है वे ये बात जानते हैं।"
इस पर अभिषेक बच्चन ने कहा- सच!
फैंस ने भी रोनाल्डो के लिए कहा कि ये बहुत खूबसूरती से लिखा गया है। क्रिस्टियानो उस सुपरहीरो की तरह हैं जिनको मानव होने की इजाजत नहीं है और वे लगातार हमारे लिए प्रदर्शन करते रहे, यही हम उनसे उम्मीद करते हैं। एक और फैन लिखते हैं, रोनाल्डो अभी भी महान में एक हैं। लेकिन गजब की बात ये है कि रोनाल्डो ने सार्वजनिक तौर पर आकर शिकायत नहीं की उनको वर्ल्ड कप में पूरे मैच नहीं खिलाए गए।












Click it and Unblock the Notifications