एमिलियानो मार्टिनेज को वर्ल्ड कप मेडल की रक्षा के लिए मिला खास गार्ड डॉग, 20 लाख रुपए है कीमत
अर्जेंटीना के इस गोलकीपर को अपने विश्व कप विजेता पदक की रक्षा के लिए एक गार्ड डॉग मिला है। डेली मेल की एक खबर के मुताबिक, एमिलियानो मार्टिनेज को जो गार्ड डॉग मिला है उस पर 20 हजार पाउंड (करीब 20 लाख रुपए) खर्च हुए हैं।

अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद से लियोनेस मेसी के अलावा अगर कोई खिलाड़ी सबसे अधिक चर्चाओं में है तो वो अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज हैं। विश्व चैंपियन बनने के बाद मार्टिनेज ने जिस तरह फ्रांस के कालियन एमबापे का मजाक उड़ाया था उसके बाद से वो चर्चाओं में हैं। इस बीच एमिलियानो मार्टिनेज एकबार फिर सुर्खियों में हैं।
दरअसल, अर्जेंटीना के इस गोलकीपर को अपने विश्व कप विजेता पदक की रक्षा के लिए एक गार्ड डॉग मिला है। डेली मेल की एक खबर के मुताबिक, एमिलियानो मार्टिनेज को जो गार्ड डॉग मिला है उस पर 20 हजार पाउंड (करीब 20 लाख रुपए) खर्च हुए हैं। एस्टन विला के गोलकीपर को एक बेल्जियन मैलिनोइस गार्ड डॉग मिला है, जिसका इस्तेमाल एसएएस और यूएस नेवी के द्वारा युद्ध क्षेत्रों में किया जाता है, लेकिन मार्टिनेज को यह डॉग अपने परिवार की सुरक्षा और वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद मिले मेडल की सुरक्षा के लिए मिला है।
आपको बता दें कि एमिलियानो मार्टिनेज फीफा विश्व कप 2022 के गोल्डन ग्लन विजेता भी थे। उन्हें गोल्डन ग्लव की ट्रॉफी मिली थी। फीफा विश्व कप फाइनल के बाद मार्टिनेज काफी विवादों में आए थे। दरअसल, विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना के ड्रेसिंग रूम में मार्टिनेज ने एम्बाप्पे का मजाक उड़ाया था। एमिलियानो मार्टिनेज को ड्रेसिंग रूम में कहते हुए सुना गया, 'एक मिनट का मौन एम्बाप्पे के लिए, जो मर चुका है।' मार्टिनेज के इन लाइनों को सुनकर टीम के अन्य खिलाड़ी भी जोर से हंसने लगे और सेलिब्रेट करने लगे। मार्टिनेज ने यह लाइन 'ए मिनट ऑफ साइलेंस' गाने की गाई थी।












Click it and Unblock the Notifications