Fifa World Cup 2022: फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना ने रचा इतिहास, लियोनल मेसी का सपना पूरा, फैंस हुए भावुक
Fifa World Cup 2022: अर्जेंटीना पहले हाफ में पूरी तरह से मैच में हावी रही। दूसरे हाफ में भी लंबे समय तक अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने फ्रांस को गोल करने का मौका नहीं दिया।

France vs Argentina Final: लियोनल मेसी की दमदार प्रदर्शन की बदौलत अर्जेंटीना ने फ्रांस के खिलाफ जीत हासिल की। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा ।अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। 36 साल का इंतजार के बाद मेसी की टीम ने इस जीत को अपने नाम किया है। अंत के कुछ क्षणों में मुकाबलों काफी रोमांचक मोड़ पर आ गया था, जिसे बाद में मेसी की टीम ने जीतने में सफलता हासिल की।

गोल के साथ ही मेसी ने पेले को पछाड़ा
अर्जेंटीना का पहला गोल लियोनल मेसी ने दागने में सफलता हासिल की। 22वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली थी, जिसका फायदा लियोनल मेसी ने टीम को दिलाने का काम किया। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने टीम को कमाल की शुरुआत दिलाई। मेसी ने शुरुआत में ही फ्रांस पर दवाब में बनाने में कामयाबी हासिल की। पहला गोल करने के साथ ही मेसी ने महान ब्राजीलियाई फुटबॉलर पेले की बराबरी कर ली। दोनों के नाम वर्ल्ड कप में एक बराबर 12 गोल हो गए थे। लेकिन कुछ ही मिनट बाद मेसी ने पेले को पछाड़ दिया।

एंगेल डिमारिया ने भी बिखेरा जलवा
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के बाद एंगेल डिमारिया ने भी अपना जलवा दिखाया। मैच के 36वें मिनट में अर्जेंटीना को दूसरा गोल एंगेल डिमारिया ने दिलाने का काम किया। एंगेल डिमारिया चोट की वजह से सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेल सके थे। लेकिन फाइनल में आते ही उन्होंने दमदार वापसी की है। अर्जेंटीना मुकाबले में शुरू से ही काफी आत्मविश्वास के साथ खेल रही थी।

फ्रांस की जबरदस्त वापसी
मैच में लंबे समय तक 2-0 से पीछे रहने के बाद फ्रांस ने जबरदस्त वापसी की। कीलियन एमबाप्पे ने दो गोल दागकर अपनी टीम की वापसी करवा दी। उन्होंने पहलो गोल पेनल्टी पर किया। इसके बाद 81वें मिनट में एक और गोल कर उन्होंने मुकाबले को 2-2 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। इस गोल के साथ वो गोल्डन बूट की रेस में मेसी से आगे निकल गए।

जीत के बाद फैंस में जश्न का माहौल
फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले को देखने के लिए कई दिग्गज भी स्टेडियम पहुंचे थे। पूर्व भारतीय टीम के क्रिकेट कोच रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर सहित कई दिग्गज मैच के दौरान चीयर करते नजर आए। इस धमाकेदार जीत के बाद अर्जेंटीना के फैंस सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। लियोनल मेसी के फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी की इस कामयाबी से बेहद खुश हैं।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी
अर्जेंटीना: एगेंल डिमारिया, रॉड्रिगो डिपॉल, एंजो फर्नांडेज, नेहुएल मॉलिना, क्रिश्चियन रोमेरो, निकोलस ओट्टामेंडी, निकोलस टैगलियाफिको, एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), एलेक्सि मैक एलिस्टर, लियोनल मेसी, हुलियन अल्वारेज।
फ्रांस: थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन चुआमेनी, एड्रियन रैबियो, ह्यूगो लॉरिस (गोलकीपर), जूल्स कुंडे, राफेल वेरान, डेयन उपामेकानो, उस्मान डेम्बेली, एंटुआन ग्रीजमन, कीलियन एमबाप्पे, ओलिवियर जिरू।












Click it and Unblock the Notifications