Year Ender 2024: लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना ने किया धमाका, फुटबॉल रैंकिंग में लगातार दूसरे साल किया टॉप

Year Ender 2024: वर्ल्ड चैम्पियन अर्जेंटीना ने ईयर एंडिंग फुटबॉल रैंकिंग में धमाका करते हुए टॉप स्थान हासिल किया है। फीफा ने अपने ताजा बयान में इसकी पुष्टि की है। अर्जेंटीना के लिए यह एक खास उपलब्धि है और ऐसा इसलिए है क्योंकि लगातार दूसरे साल अर्जेंटीना ने टॉप किया है।

पिछले साल भी अर्जेंटीना ने टॉप किया था और इस बार भी अपना स्थान बरकरार रखा है। दूसरे स्थान पर फ्रांस की टीम है। इस लिस्ट में तीसरा स्थान स्पेन की टीम का है। अन्य टीमों की बात की जाए, तो चौथे स्थान पर इंग्लैंड और पांचवें नम्बर पर ब्राजील का नम्बर है।

Argentina

पुर्तगाल और नीदरलैंड्स ने क्रमशः छठा और सातवाँ स्थान हासिल किया है। बेल्जियम, इटली और जर्मनी ने क्रमशः आठवां, नौवां और दसवां स्थान हासिल किया है। सबसे ज्यादा छलांग के साथ रैंकिंग में सुधार करने वाली टीम का नाम वियतनाम है। वियतनाम 114वें स्थान पर है।

2024 में अन्य टीमों से ज्यादा मैच खेलने के बावजूद अंगोला की रैंकिंग में लगातार गिरावट देखी गई है। अंगोला की टीम 32 स्थानों की गिरावट के साथ 85वें नम्बर पर रही है। पिछले 12 माह में अंगोला के प्रदर्शन में वह बात नहीं दिखी और इसी वजह से रैंकिंग में भारी ड्रॉ देखने को मिला है।

अर्जेंटीना ने अपनी रैंकिंग से दर्शा दिया कि क्यों उनको वर्ल्ड चैम्पियन कहा जाता है। फ्रांस दूसरे स्थान पर है और इन दोनों टीमों के बीच 2022 में खेले गए कतर फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था। उस फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पराजित कर दिया था। उसके बाद से अर्जेंटीना का दबदबा लगातार बरकरार रहा है। मेसी की टीम के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+