रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी पर सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन, मुंबई इंडियंस की पलटन को दिया खास मैसेज

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम की कमान सौंप दी। हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में जाने के बाद पांच बार टीम को चैंपियन बनाने वाले रोहित की कप्तानी में वापसी हुई है।

इस फैसले से मुंबई इंडियंस के फैंस काफी खुश हैं। वहीं भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी रोहित की वापसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा मैसेज लिखा, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। सूर्यकुमार ने रोहित को अपना लीडर, भाई और मेंटर बताया। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस की पलटन को आने वाले सीजन के लिए तैयार रहने का संदेश भी दिया।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव ने रोहित के लिए क्या लिखा?

रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी की घोषणा के बाद सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुंबई इंडियंस की पोस्ट साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'लीडर, भाई और मेंटर... पलटन, अपनी सीट बेल्ट बांध लो!
सूर्यकुमार के इस संदेश में रोहित के प्रति सम्मान भी नजर आया और नए सीजन को लेकर उत्साह भी। उन्होंने रोहित को सिर्फ कप्तान नहीं, बल्कि अपना मार्गदर्शक और बड़ा भाई भी बताया। उनका यह संदेश मुंबई इंडियंस के फैंस के बीच चर्चा में आ गया।

तीन साल बाद फिर कप्तान बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी। उनकी अगुवाई में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता। हालांकि, आईपीएल 2024 से पहले फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया था। अब तीन सीजन बाद रोहित एक बार फिर मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे। हार्दिक के पंजाब किंग्स में जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने यह फैसला लिया है।

कप्तानी के दावेदारों में सूर्यकुमार भी थे

रोहित की वापसी से पहले सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा के नाम भी कप्तानी के संभावित विकल्पों में शामिल थे। सूर्यकुमार आईपीएल 2026 में हार्दिक की गैरमौजूदगी में मुंबई की कप्तानी भी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+