फीफा का बैन हटाने की कवायद शुरू, 2 सितंबर को होंगे ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के चुनाव
नई दिल्ली, 23 अगस्त: ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) कार्यकारी समिति के चुनाव 2 सितंबर को होंगे, इसकी जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर ने दी है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त से नए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

दरअसल फीफा का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट को AIFF के ऊपर प्रशासकों की समिति (सीओए) को समाप्त करना होगा। ये समिति सुप्रीम कोर्ट ने ही नियुक्त की थी। कोर्ट बैन हटवाने के लिए इस बात को मानने के लिए राजी हो गया था। ऐसी समिति क्रिकेट में भी नियुक्त कर दी गई थी लेकिन बाद में गांगुली जब चुनाव के लिए अध्यक्ष चुने गए तो यह खुद भंग हो गई। अब ऐसा ही AIFF के साथ होगा।
पदों के लिए नामांकन गुरुवार और शनिवार के बीच दाखिल किए जा सकते हैं जबकि स्क्रूटनी रविवार (28 अगस्त) को की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नामांकन वैध माना जाएगा, उनके पास 29 अगस्त को नामांकन वापस लेने का मौका होगा, जबकि रिटर्निंग अधिकारी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार कर 30 अगस्त को एआईएफएफ की वेबसाइट पर डालेंगे।
चुनाव 2 सितंबर को नई दिल्ली में AIFF मुख्यालय में होंगे और रिटर्निंग अधिकारी के नोटिस के अनुसार परिणाम 2 या 3 सितंबर को घोषित किए जा सकते हैं।
फीफा ने 15 अगस्त को अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन को "अनुचित तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप" के लिए सस्पेंड कर दिया था, जिससे U17 महिला विश्व कप खतरे में पड़ गया, जबकि देश अक्टूबर में आयोजित करने के लिए तैयार है और सुप्रीम कोर्ट की भी सारी कवायद इसको कराने को लेकर है।
AIFF का प्रतिबंध हटाना और देश में अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन सीओए के बाहर होने पर निर्भर करता है और उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को निर्देश दिया कि दिन-प्रतिदिन के मामलों को कार्यवाहक महासचिव सुनंदो धर द्वारा चलाया जाएगा।
संशोधित आदेश के अनुसार, व्यक्तिगत मतदाता के रूप में कोई ''प्रतिष्ठित फुटबॉलर'' नहीं होगा, जो फीफा के नियमों का उल्लंघन करता है।
इस आदेश का मतलब है कि पूर्व कप्तान भाईचुंग भूटिया को चुनाव लड़ने के लिए एक राज्य इकाई से आना होगा। जबकि पहले उन्होंने एक प्रख्यात फुटबॉलर के रूप में आवेदन किया था।












Click it and Unblock the Notifications