Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs कतर

Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और कतर के बीच फुटबॉल में आज का मैच खेला गया। वर्ल्ड कप 2026 के लिए यह क्वालीफायर मैच था। कतर ने इस मैच में पूरी तरह से दबदबा बनाकर रखा और भारत को 3-0 से के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। कतर ने भारत को पिछले चार मैचों में तीसरी बार हराया है।

कतर ने शुरुआत में भारतीय टीम के ऊपर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई और आक्रमण किया। इससे सफलता भी हाथ लगी। मुस्तफा मशाल ने चौथे ही मिनट में भारतीय गोलकीपर को गच्चा दे दिया और अपनी टीम के लिए गोल कर दिया। कतर ने शुरुआत में बढ़त बना ली।

india vs qatar

हालांकि बाद में भारत ने गेम में नियंत्रण करते हुए आक्रमण किया लेकिन कतर की सुरक्षा पंक्ति ने भी बेहतरीन काम किया। इस दौरान सन्देश झिंगन को विपक्षी खिलाड़ी के कोहनी मारने की सजा के तौर पर येलो कार्ड दिखा दिया गया। हालांकि यह सब जानबुझकर नहीं किया गया था।

पहले हाफ में कतर की बढ़त डबल भी हो सकती थी लेकिन भारतीय गोलकीपर अमरिंदर ने चुस्ती दिखाई और दो गोल बचाये। अंत में रेफरी ने पहले हाफ में दो मिनट का समय बढ़ा दिया। भारत को सफलता नहीं मिली और कतर के बढ़त के साथ ही हाफ समाप्त हो गया।

दूसरे हाफ में भी भारत की खराब शुरुआत रही। 46वें मिनट में मोएज अली ने रिबाउंड से गोल क्दते हुए कतर की बढ़त डबल कर दी। अंतिम समय में एक और गोल देखने को मिला। इस बार अब्दुसिराग ने मौका का फायदा उठाते हुए 86वें मिनट में कतर के लिए गोल कर दिया।

90 मिनट का गेम पूरा होने के बाद रेफरी ने 4 मिनट का अतिरिक्त समय दिया। हालांकि इसका कोई फर्क नहीं पड़ा और कतर की बढ़त बनी रही। भारत को अंततः 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। कतर ने तालिका में शीर्ष स्थान बना लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+