Football Match: फुटबॉल मैच के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, दो दर्शकों की मौत, तीन घायल
Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा मिशन के पास एक फुटबॉल मैदान से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मैच के दौरान तंबू गिरने से दो दर्शकों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब घटी जब शनिवार शाम को आंधी के साथ भारी बारिश शुरू होने के बाद कई दर्शक हंसडीहा इलाके में खेल के मैदान के बगल में लगे एक तंबू के नीचे शरण लिए हुए थे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि झारखंड के दुमका जिले के एक खेल के मैदान में एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से दो दर्शकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

मैच के दौरान बिजली गिरने से दो दर्शकों की मौत
हंसडीहा पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू ने बताया कि तंबू पर बिजली गिरने से दो लोगों के मौत हो गई, जिनकी पहचान शिवलाल सोरेन (32) और संतलाल हेम्ब्रम (20) के रूप में की गई है, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जिला सिविल सर्जन बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि उनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फुटबॉल मैच के दौरान कैसे हुआ ये हादसा
दरअसल, हंसडीहा के पास फुटबॉल मैदान में एक फुटबाल मैच आयोजित किया गया था। मैच के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गयी, जिसके कारण आनन-फानन में दर्शक बारिश से बचने के लिए मैदान के पास लगे टेंट में शरण लेने पहुंच गए। इसी दौरान टेंट के ऊपर आसमानी बिजली गिरी गयी और टेंट के अंदर बैठे पांच युवक इसकी चपेट में आ गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन युवक घायल हो गये।












Click it and Unblock the Notifications