Ind vs Pak: Zomato ने उड़ाया पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक, भारत के खिलाफ मैच से पहले लूट ली महफिल

आज यानी रविवार को एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच (India Vs Pakistan) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई (Dubai) में टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 28अगस्त। आज यानी रविवार को एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच (India Vs Pakistan) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई (Dubai) में टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। मैच शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी है, ऐसे में सोशल मीडिया पर भी मैच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा।

Zomato ने लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मजे

Zomato ने लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मजे

इस मैच से पहले फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने भी पाकिस्तान और पाकिस्तान खिलाड़ियों से मजे ले लिए हैं। ज़ोमैटो ने इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले शनिवार को एक ट्वीट किया, जिस के जरिए कंपनी ने ओल्ड ट्रैफर्ड में साल 2019 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार की याद दिला दी। बता दें कि भारत ने अपने विश्व कप ग्रुप-स्टेज टाई में मैनचेस्टर में 89 रन से जीत हासिल की थी।

खिलाड़ियों पर फूटा था पाक फैंस का गुस्सा

खिलाड़ियों पर फूटा था पाक फैंस का गुस्सा

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस में से एक ने एक वायरल पोस्ट में आरोप लगाया था कि मुझे अभी पता चला है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी कल रात पिज्जा और बर्गर खा रहे थे। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को क्रिकेट के बजाय कुश्ती के लिए जाना चाहिए। देखिए इनकी फिटनेस। हमें उनसे बहुत उम्मीदें थीं और वे पिज्जा और बर्गर खा रहे थे।

जेमैटो ने पूछा- आज रात के क्या प्लान?

जेमैटो ने पूछा- आज रात के क्या प्लान?

एशिया कप में होने वाले मैच से ठीक पहले अब जेमैटो ने पाकिस्तानी फैन के उसी ट्वीट की याद दिलाते हुए एक मजेदार ट्वीट किया है। ज़ोमैटो ने पाकिस्तान क्रिकेट के एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा, "आज रात के क्या प्लान? #burgerpizze।" इसके नीचे एक तस्वीर है जिसमें खिलाड़ी अपने मोबाइल चेक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जोमैटो का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम पर भी होगा दबाव

भारतीय टीम पर भी होगा दबाव

इससे पहले साल 2019 में पाकिस्तानी फैन की इसी बर्गर-पिज्जे वाली बात पर Zomato ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मजे ले लिए थे। हालांकि, एशिया कप में दबाव भारतीय टीम पर भी होगा क्योंकि वे अपने 2021 टी 20 विश्व कप के पहले मैच में दुबई के इसी मैदान पर 10 महीने पहले पाकिस्तान से हार गए थे। नई गेंद से शाहीन शाह अफरीदी के शानदार स्पैल और कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के नाबाद रनों ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 10 विकेट की ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+