AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद जिम्बाब्वे की खुशी का ठिकाना नहीं, बस में नाचे खिलाड़ी; Video

3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया गई जिम्बाब्वे को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को खेले गए आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे में इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से मात दी।

नई दिल्ली, 3 सितंबर: 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया गई जिम्बाब्वे को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को खेले गए आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे में इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 142 रन का टारगेट दिया, जिसे टीम ने 39 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम की जीत में कप्तान रेजिस चकबवा ने सबसे ज्यादा नाबाद 37 रन बनाए। इससे पहले खेले गए शुरुआती दो वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।

जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास

टाउंसविले के रिवरवे स्टेडियम में खेले गए आखिरी वनडे में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह पहली बार है जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर हराया हो। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खिलाड़ी बस में ही जश्न मनाते और डांस करते नजर आए। इस जश्न का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वॉर्नर ने जड़े 94 रन

वॉर्नर ने जड़े 94 रन

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, टीम के लिए ये फैसला सही साबित हुआ। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जिम्बाब्वे के सामने बेअसर नजर आए। मेजबान टीम 31 ओवर में केवल 141 के स्कोर पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ ये सबसे कम स्कोर रहा। ओपनर डेविड वॉर्नर (94) को छोड़ कोई खिलाड़ी विकेट पर खड़े रहने का साहस नहीं दिखा सका। कप्तान एरोन फिंच (5), स्टीव स्मिथ (1), ग्लेन मैक्सवेल (19), एलेक्स कैरी (4), मार्कस स्टोइनिस (3) रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे के लेग स्पिनर रायन बर्ल ने केवल 3 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा ब्रैड एवांस को भी 3 विकेट मिले।

3 विकेट से जीता मुकाबला

3 विकेट से जीता मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया को 142 रन का बचाव करना था, जो वास्तव में आसान नहीं था। लेकिन कंगारू टीम ने हार नहीं मानी और जिम्बाब्वे को कड़ी टक्कर दी। मेहमान टीम को सिर्फ 142 रन का टारगेट हासिल करने के लिए पूरी मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने 39 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 10 ओवर में केवल 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, लेकिन अपनी टीम को जीत ना दिला सके। जिम्बाब्वे की ओर से चकबावा नाबाद 37 के अलावा ओपनर तदिवानाशे मारुमानी ने भी 35 रन का योगदान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+