ZIM vs WI: ज़िम्बाब्वे-वेस्टइंडीज में टक्कर आज, किसकी जीत से भारत हो सकता है सेमीफाइनल की दौड़ से दूर?
ZIM vs WI: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में आज एक ऐसा मुकाबला होने जा रहा है, जो भारत के भविष्य की दिशा तय करेगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी। कहने को तो यह मुकाबला दो अलग टीमों के बीच है, लेकिन इसकी हार-जीत का सबसे गहरा असर टीम इंडिया पर पड़ने वाला है।
जिम्बाब्वे की टीम इस समय सातवें आसमान पर है। लीग चरण में उन्होंने असाधारण खेल दिखाते हुए तीन मैचों में जीत दर्ज की, जबकि उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी विश्व विजेता टीमों को धूल चटाकर सुपर-8 में अपनी जगह बनाई है। सिकंदर रजा की कप्तानी में यह टीम फिलहाल किसी भी बड़ी टीम का समीकरण बिगाड़ने में सक्षम दिख रही है।

दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम है, जो अपने आक्रामक अंदाज के लिए जानी जाती है। कैरेबियाई खिलाड़ी अकेले दम पर मैच पलटने का हुनर रखते हैं और सुपर-8 के इस अहम मोड़ पर वे किसी भी टीम को कुचलने का माद्दा रखते हैं। भारत को सेमीफाइनल की रेस से बाहर करने के लिए ये दोनों ही टीमें इस समय पूरी तरह उत्सुक नजर आ रही हैं।
भारत के लिए खतरे की घंटी क्यों?
- आज जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज में से जो भी टीम जीतेगी, वह 2 अंक हासिल कर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।
- दक्षिण अफ्रीका पहले ही 2 अंकों के साथ शीर्ष पर है।
- यदि आज जीतने वाली टीम अपने अगले मैचों में भारत को हराने में कामयाब हो जाती है, तो टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे आधिकारिक तौर पर बंद हो जाएंगे।
भारत राह होगी मुश्किल
सबसे चिंताजनक बात यह है कि स्थिति अब भारत के हाथ से निकलती दिख रही है। इस मुकाबले में कोई भी टीम जीते, भारत के लिए आगे की राह कांटों भरी ही रहने वाली है। -3.800 के नेट रन रेट के साथ गर्त में खड़ी टीम इंडिया के लिए अब दुआ और चमत्कार ही एकमात्र सहारा बचे हैं। यदि जिम्बाब्वे का विजय रथ आज भी जारी रहा, तो चेन्नई में भारत के खिलाफ उनका मुकाबला एक 'नॉकआउट' मैच की तरह होगा।












Click it and Unblock the Notifications