बिना गलती 7 दिन के लिए बाहर हुआ ज़िम्बाब्वे का खिलाड़ी, ICC के नियम ने भेज दिया मैदान से बाहर

ZIM vs SA: बुलावायो में ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने धांसू अंदाज में बैटिंग करते हुए 400 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इस बीच आईसीसी का एक नियम ज़िम्बाब्वे के प्लेयर के गले की फांस बन गया।

ज़िम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट को एक नियम की वजह से अब 7 दिनों तक खेल से दूर रहना पड़ेगा और आईसीसी ने यह नया नियम बनाया था, जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा है। उनको मैदान से ही वापस भेज दिया गया और गेम से भी बाहर कर दिया गया।

zim vs sa

दरअसल सिर में गेंद लगने के बाद वह खेलने के लिए तैयार थे लेकिन बाद में वापस ड्रेसिंग रूम लौट गए। क्वेना मफाफा की गेंद उनको हेलमेट में लगी थी। इसके बाद वह नीचे बैठ गए। फिजियो की जांच के बाद वह फिर से खेलने के लिए तैयार हो गए लेकिन तीन गेंदों के बाद ही उनको वापस जाना पड़ा और रिप्लेसमेंट भी घोषित हुआ।

ZIM vs SA: रिप्लेसमेंट की घोषणा

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट ने उनकी जगह प्रिंस मसवउरे को टीम में शामिल करने की घोषणा करते हुए बताया कि बेनेट को कॉन्कशन हुआ है। इस तरह बेनेट 28 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। हालांकि ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के लिए यह कोई ख़ुशी की बात नहीं है। इससे टीम को नुकसान ही हुआ है।

ZIM vs SA: नियम के कारण भेजा वापस

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में नया नियम आ गया है। इसी के अंतर्गत बेनेट को वापस जाना पड़ा था। एक बार तो नियम के बारे में ध्यान नहीं आने की वजह से उनको खेलने का मौका मिल गया लेकिन बाद में तीन गेंदों के अन्तराल पर ही उनको वापस भेज दिया गया।

ZIM vs SA: क्या है यह नियम

दरअसल कॉन्कशन रिप्लेसमेंट घोषित होने के बाद किसी खिलाड़ी को सात दिनों तक खेलने का मौका नहीं मिलता। अगर सफेद गेंद क्रिकेट में ऐसा होता है, तो वह प्लेयर अगले मैच में खेलने से वंचित रह जाता है। टेस्ट क्रिकेट में लम्बा समय होने से अगले टेस्ट में खेलने का मौका मिल सकता है। अगर चौथे या पांचवें दिन घटना होती है, तो अगले टेस्ट से भी बाहर होना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+