धनश्री से तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल का नया सफर, कहां और क्या कर रहा भारतीय खिलाड़ी?

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटरों के जीवन में इस समय भूचाल आया हुआ है। करियर में अच्छा करने वाले प्लेयर्स अब वैवाहिक जीवन में फ्लॉप हो रहे हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का मामला चल ही रहा था और अब वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती का मामला भी आ गया।

चहल और धनश्री का तलाक हुआ है या नहीं, इसकी सटीक जानकारी नहीं आई है लेकिन घटनाक्रमों की कड़ियों को जोड़ा जाए, तो ऐसा लगता है कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं हुई लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में चीजें पता चल ही जाती हैं।

yuzvendra chahal

भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल को अपने रिश्ते से काफी असर पड़ा है। उनके कुछ इन्स्टाग्राम पोस्ट देखने पर यह साफ़ हो जाता है। कुछ पोस्ट काफी भावुक रहे हैं। फैन्स ने इस दौरान चहल का काफी समर्थन किया है और उनको दर्द भरी घड़ी में मजबूत रहने का आग्रह किया।

चहल ने फैन्स से सपोर्ट करने की अपील की थी और अब उसका असर भी दिख रहा है। चहल ने अपने आंसू पौंछकर आगे बढ़ने का निर्णय ले लिया और नया सफर शुरू कर दिया। कुछ दिनों पहले ही वह उत्तर भारत में किसी पहाड़ी इलाके में थे और अब वहां से लौट आए हैं।

Yuzvendra Chahal नई यात्रा पर

पर्यटन के बाद चहल नहीं रुके और अपना सफर शुरू कर दिया। उन्होंने पंजाब किंग्स के साथ अपना कार्य शुरू किया है। इस आईपीएल के लिए चहल को पंजाब किंग्स ने खरीदा है। चहल पंजाब किंग्स टीम के कैम्प में पहुँच गए हैं। पंजाब किंग्स ने कुछ वीडियो पोस्ट किये हैं।

Yuzvendra Chahal क्या कर रहे हैं?

चहल ने भी पंजाब के इन्स्टाग्राम पोस्ट को अपनी स्टोरी पर लगाया है। वह अपने अभ्यास में लीन नजर आ रहे हैं। हालांकि दिल में दर्द होगा लेकिन उन्होंने इसे छिपाते हुए पंजाब किंग्स के साथ सफर स्टार्ट किया है यह नया सफर इसलिए है क्योंकि पिछले सीजन वह किसी और टीम के साथ थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए चहल खेल रहे थे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चहल के नाम

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का नाम आते ही टॉप पर चहल ही हैं। उन्होंने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में टॉप स्थान हासिल किया है। चहल ने 160 मुकाबले खेलकर 205 विकेट अपने नाम किये हैं। एक बार उन्होंने 5 विकेट झटके हैं। इस सीजन पंजाब किंग्स ने उनको 18 करोड़ की रकम देकर खरीदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+