Chahal TV पर वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों ने कही दिल की बात, अर्शदीप बोले- 'गर्व से फूल गया मेरा सीना'

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलन के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। टीम को अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न के ग्राउंट पर खेलना है।

Yuzvendra Chahal interviews on Chahal TV: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलन के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। टीम को अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न के ग्राउंट पर खेलना है। लेकिन टीम के खिलाड़ी इस समय पर्थ में रहकर आने वाले मुकाबलों की प्रैक्टिस में जुट हुए हैं। वर्ल्ड कप से पहले युजवेंद्र चहल ने वर्ल्ड कप में पहली बार हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से बातचीत की।

Yuzvendra Chahal interviews

अर्शदीप ने बताया क्यों खास है यह वर्ल्ड कप

चहल टीवी पर इन खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेते हुए युजवेंद्र चहल ने अर्शदीप सिंह से कुछ सवाल किए। अर्शदीप सिंह ने कहा कि वर्ल्ड कप में आना मेरे लिए बड़ी बात है। जैसे ही मैंने टीम का ब्लेजर पहना तो सीना गर्व से फूल गया। देश के लिए वर्ल्ड कप खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरी कोशिश ऑस्ट्रेलिया के ग्राउंड के हिसाब से खुद को ढालने की होगी ताकि हम टीम के लिए बेहतर परफॉर्म कर पाये।

दीपक हुड्डा ने वर्ल्ड कप में शामिल होने पर जताई खुशी

अर्शदीप सिंह के अलावा हर्षल पटेल और दीपक हुड्डा ने भी इस दौरान अपनी दिल की बात शेयर की। दीपक हुड्डा ने कहा कि यह पल उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लिए भी काफी खास था। जब उन्हें टीम में चयन होने की जानकारी मिली तो उस समय वह मैदान पर ही थे। टीम इंडिया की जर्सी पहनना एक यादगार पल था, जो जीवनभर साथ रहेगा।

हर्षल पटेल और चहल ने कही यह बात

युजवेंद्र चहल ने इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल से उनके अनुभवों के बारे में बात की। इस पर हर्षल ने कहा कि यहां आना बहुत अमेजिंग एक्सपीरियंस होने वाला है। यहां का माहौल बिल्कुल अलग है, यहां बहुत ठंड पड़ रही है। हमारी कोशिश यहां की स्थिति को समझकर अपने खेल को बेहतर तरीके से पेश करने की होगी। वहीं अंत में युजी ने कहा कि उनके लिए भी यह वर्ल्ड कप बेहद खास होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की बाउंस पिचों पर गेंदबाजी करना उन्हें खासा पसंद है। जब वह पिछली बार यहां आए थे तो उनके लिए एक यादगार दौरा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+