IPL Auction 2025: क्या चहल 18 करोड़ में कार खरीदेंगे? पंजाब किंग्स में जाने के बाद आया पहला रिएक्शन
IPL Auction 2025: आईपीएल नीलामी के पहले ही घंटे में पैसों की बारिश देखने को मिली है। सबसे महंगे प्लेयर्स ऋषभ पंत रहे हैं। पर्स में काफी पैसे होने के कारण पंजाब किंग्स ने कई प्लेयर्स को टारगेट किया। पंजाब किंग्स ने युजवेंद्र चहल को लेने के लिए भी ऑल आउट जाने का फैसला लिया।
चहल को 18 करोड़ की धन राशि के साथ टीम में शामिल किया गया। पंजाब किंग्स ने अन्य टीमों के साथ चली बिड वॉर में जीत हासिल की और आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल को अपने साथ शामिल कर लिया। चहल के नाम आईपीएल में 205 विकेट हैं और वह लिस्ट में टॉप पर हैं।

बड़ी राशि मिलने के बाद चहल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इसका हकदार हूँ। जियो सिनेमा से बातचीत करते हुए उनकी प्रतिक्रिया आई। हालांकि उन्होंने कहा कि बड़ी रकम के बारे में सोचा नहीं था लेकिन मेरे दोस्तों को लगा था कि मैं पंजाब में जाऊँगा और उनकी बात सच हुई।
चहल ने कहा कि श्रेयस अय्यर और अर्शदीप के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग है। पहली बार रिकी पोंटिंग के साथ काम करने का मौका मिलेगा। उनको जब पूछा गया कि बड़ी रकम से क्या करेंगे। कार खरीदेंगे या पेंट हाउस। इस पर उनका कहना था कि ये सब पहले से है, कोई शौक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications