IPL 2025: 'बहरा नहीं हूं मैं', आईपीएल सीजन से पहले धोनी ने क्यों दिखाया 'एनिमल' लुक? माजरा क्या है?
Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल 2025 का दंगल 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, क्रिकेट प्रेमी बड़ी ही बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। CSK लवर्स बड़ी ही शिद्दत से महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिक्षा कर रहे हैं, दरअसल कयास लगाए जा रहे थे कि शायद धोनी इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से इस बारे में कोई ऐलान नहीं हुआ इसलिए धोनी का इस सीजन में खेलना तय है।
इस बात का इशारा CSK के Twitter अकाउंट से भी मिल गया, जिसमें धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वो वीडियो एक इलेक्ट्रिक साइकिल के एड का है, जिसमें धोनी को पहचानना बहुत मुश्किल है।

उस एड वीडियो में वो 'कैप्टन कूल' की जगह 'एंग्रीमैन' दिख रहे हैं औैर वो भी फिल्म 'एनिमल' वाले रणबीर कपूर की तरह। आप सोच रहे होंगे कि यहां ये बातें क्यों हो रही हैं?
फिल्म 'एनिमल' वाले संदीप वांगा रेड्डी भी विज्ञापन में (Mahendra Singh Dhoni)
तो आपको बता दें कि दरअसल इस विज्ञापन में फिल्म 'एनिमल' वाले, संदीप वांगा रेड्डी भी हैं, जो कि इस वीडियो में भी डायरेक्टर का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में एनिमल के दृश्यों को रीक्रिएट किया गया है और इसलिए धोनी भी रणबीर कपूर वाले गेटअप में दिख रहे हैं। एक बार तो आपको देखने मे लगेगा कि शायद रणबीर ही सामने खड़े हैं।
'दिमाग उड़ाने वाला, शानदार, मज़ा आ गया सर' (IPL 2025)
वीडियो की शुरुआत में धोनी अपने कार के काफिले के साथ उतरते हैं, ठीक उसी तरह से जैसे फिल्म में रणबीर कपूर उतरे थे। लंबे बाल में धोनी का लुक कमाल का है। फिल्म में रणबीर ने तो कार से बंदूक निकाली थी लेकिन धोनी यहां पर ई-साइकल निकाल रहे हैं। जैसे ही ये शॉट 'ओके' होता है संदीप वांगा रेड्डी खुशी से चिल्लाने लगते हैं और धोनी के पास आते हुए बोलते हैं कि 'दिमाग उड़ाने वाला, शानदार, मज़ा आ गया सर। लोग तो सीटियां मारेंगे जबरदस्त।'
"सुनाई दे रहा है मुझे, बहरा नहीं हूं मैं" (IPL 2025)
जिस पर धोनी फिल्म 'एनिमल' के मशहूर डायलॉग के साथ जवाब देते हैं: "सुनाई दे रहा है मुझे, बहरा नहीं हूं मैं।" इसके बाद एड में धोन साइकिल चलाते दिखते हैं और एड का एंड "संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिल्म" शीर्षक के साथ होता है। इस एड ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। धोनी के फैंस के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं है।
'पापा पापा पापा की जगह ट्रॉफी ट्रॉफी ट्रॉफी' (Mahendra Singh Dhoni)
वो तो धोनी को देखकर इस कदर क्रेजी हो गए कि उनमें से तो कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिख दिया 'धोनी तो रणबीर से ज्यादा कमाल लग रहे हैं', एक यूजर ने मज़ाकिया अंदाज़ में टिप्पणी की, "एनिमल फीट, धोनी पापा पापा पापा की जगह ट्रॉफी ट्रॉफी ट्रॉफी कहते हैं।"
दीवानों की तरह धोनी का इंतजार
कुल मिलाकर थाला का ये अंदाज लोगों को जबरदस्त रूप से भा रहा है और वो दीवानों की तरह धोनी का आईपीएल में खेलने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि समाचार लिखे जाने तक इस एड को Twitter पर 959.3K Views मिल चुके हैं।
एक नजर महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल सफर पर...
- आईपीएल करियर आंकड़े (2024 तक)
- मैच खेले: 250+
- रन: 5000+
- औसत: 39+
- स्ट्राइक रेट: 135+
- अर्धशतक: 24+
- छक्के: 250+
- सबसे ज्यादा स्कोर: 84*
- आईपीएल खिताब: धोनी की कप्तानी में CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीते।
- सबसे सफल कप्तानों में से एक: धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे ज्यादा बार टीमों में से एक रही है।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications