Yuzvendra Chahal को रोते हुए देखकर धवन और पंड्या ने ये क्या किया? समझिए VIDEO असली है या नकली
Yuzvendra Chahal video viral: टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। युजवेंद्र चहल को लेकर फैंस लगातार अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। इस बीच कई तरह के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल ने हाल ही में शिखर धवन और हार्दिक पंड्या से वीडियो कॉल पर बात की है।
वीडियो हो रहा वायरल (Yuzvendra Chahal video)
दरअसल, फेसबुक पर वायरल हो रहे वीडियो में युजवेंद्र चहल, शिखर धवन और हार्दिक पंड्या आपस में वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कुछ भाग को काटकर पेश किया गया है। जिसमें शिखर धवन युजवेंद्र चहल का हौसला बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन यह वीडियो पुराना है और किसी मैच या टूर्नामेंट के बाद ये खिलाड़ी आपस में बात करते दिख रहे हैं।

VIDEO असली है या नकली
हमने इस वीडियो को लेकर सच खोजने की कोशिश की और इससे यही पता चला कि वीडियो मौजूदा समय का नहीं है। युजवेंद्र चहल की तलाक की खबरों ने इस समय मीडिया में माहौल गर्म बनाए रखा है। ऐसे में सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर युजवेंद्र चहल के कुछ पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
युजवेंद्र चहल ने शेयर किया था पोस्ट
युजवेंद्र चहल ने 9 जनवरी को देर रात फैंस और समर्थकों के लिए पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने सफर को अब तक की सफलता से अधिक बताया, साथ ही यह भी बताया कि उनका मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। वह आने वाले समय में और भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। उनके इस संदेश से यह साफ होता है कि उनका लक्ष्य केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि टीम और देश के लिए भी योगदान देना है।
फैंस से की थी खास अपील
युजवेंद्र चहल ने आगे लिखा कि मैं खिलाड़ी होने पर गर्व करता हूं। मैं एक बेटा, एक भाई और एक दोस्त भी हूं। हाल ही में ख़ासकर मेरे निजी जीवन से संबंधित बातों को लेकर लोगों की उत्सुकता मैं समझता हूं। मैंने कुछ ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट भी देखीं... जो सही हो सकती हैं और गलत भी। एक बेटा,भाई और दोस्त होने के नाते मैं सभी से विनम्रतापूर्वक अपील करता हूं कि ऐसी अटकलों में न पड़ें। इसके कारण मुझे और मेरे परिवार को काफी तकलीफ़ पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications