VIDEO:'अब बेचारा जिंदगी भर एकतरफा प्यार में रहेगा', Yuzvendra Chahal के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल ने तोड़ा दिल?
RJ Mahvash Yuzvendra Chahal: भारतीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और अपने प्रोफाइल से साथ की तस्वीरें भी डिलीट कर दी। जिसके बाद उनके अलग होने की अटकलें और तेज हो गईं।
मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए चहल (RJ Mahvash Yuzvendra Chahal)
इस ड्रामे के बीच युजवेंद्र चहल की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। कई फैंस का मानना है कि यह महिला आरजे महवश है। आरजे महवश एक लोकप्रिय सोशल मीडिया हस्ती हैं जो अपने फैशन और फिटनेस कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने प्रैंक वीडियो के लिए वायरल हो जाती हैं और इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके काफी फैंस हैं।

फैंस के बीच पॉपुलर हैं आरजे महवश
युजवेंद्र चहल की मिस्ट्री गर्ल आरजे महवश के 1.4 मिलियन फॉलोअर्स और 787K से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं। हाल ही में महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ क्रिसमस लंच की एक तस्वीर पोस्ट की। दिलचस्प बात यह है कि उसी तस्वीर में चहल भी नज़र आए, जिसके बाद प्रशंसकों ने उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाईं। हालांकि, दोनों की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
वीडियो हो रहा वायरल
आरजे महवश प्रैंकस्टार के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आरजे महवश मेट्रो के अंदर एक लड़के को स्माइल करते हुए फूल देती हैं और इसके बाद वहां से उठकर चली जाती हैं। आरजे महवश के फूल देने के बाद लड़का भी शर्म से लाल हो जाता है और वह इधर-उधर उन्हें खोजने लगता है। आरजे महवश के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि इस घटना के बाद अब बेचारा जिंदगी भर एकतरफा प्यार में रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications