IND vs AUS: 'सिर्फ वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाना ही...' युवराज ने अंडर 19 भारतीय टीम को दिया बड़ा मैसेज
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम खेल रही है। टीम इंडिया को शुभकामनाएँ भी मिल रही हैं। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने टीम इंडिया को मैसेज दिया। रोहित शर्मा ने भी टीम इंडिया की हौसला अफजाई वाला पोस्ट लिखा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर युवी ने लिखा कि हमारी युवा और प्रतिभाशाली अंडर-19 लड़कों की टीम, जैसे ही आप आज फाइनल में जा रहे हैं, हम आप सभी का उत्साह बढ़ा रहे हैं! दिल से खेलें और खुद को एक्सप्रेस करें। विश्वकप जीतना केवल एक ट्रॉफी अपने पास रखना नहीं है, बल्कि यह उस विरासत को प्रज्वलित करना है जो भविष्य में चमकेगी।

युवी के अलावा रोहित शर्मा की तरफ से भी प्रतिक्रिया वाला एक बयान एक्स पर देखने को मिला। रोहित शर्मा ने लिखा कि अच्छा खेलना लड़कों। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम एक भी मुकाबला नहीं हारी।
लीग चरण में अविजित रहने के बाद भारतीय टीम ने सुपर सिक्स में भी धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया। इसके बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 2 विकेट से करीबी जीत दर्ज कर ली। अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का मुकाबला है।
पिछले साल भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में सीनियर टीम ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया था। भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर बिना हारे तय किया था लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पराजित होकर ट्रॉफी गंवा दी और निराश भी होना पड़ा।
अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी उदय सहारण कर रहे हैं। उदय ने बल्लेबाजी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने मैच फिनिश करने के लिए इंटेंट दिखाया है और उसे पूरा करने में सफल भी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications