युवराज को हुआ था वो दुर्लभ कैंसर जिसे मात देना नहीं था आसान, जानें शरीर में कहां हुई जानलेवा बीमारी

Yuvraj Singh Birthday: लगातार छह छक्के और लम्बे-लम्बे छक्कों वाले युवराज सिंह वर्ल्ड क्रिकेट में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। साल 2011 के वर्ल्ड कप के बेस्ट खिलाड़ी चुने गए युवराज का आज जन्मदिन है। युवराज सिंह 42 साल के हो गए हैं। भारतीय टीम के लिए वह सभी तीनों प्रारूप में खेले थे।

साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान युवराज को कैंसर हो गया था। टूर्नामेंट के बीच में ही उनको इसका अहसास हो गया था। बीमार होने के बाद भी वह खेलते रहे। एक मौका ऐसा भी आया जब उनको उल्टियाँ भी हुई थी। युवराज ने हिम्मत नहीं हारी और टीम को वर्ल्ड कप में जीत दिलाकर ही माने।

yuvraj singh

युवराज सिंह को हुआ कैंसर एक दुर्लभ कैटेगरी में आता है। दुनिया में एक फीसदी या इससे भी कम लोगों को यह होता है। मीडियास्टिनम सेमिनोमा नाकाम कैंसर उनको हुआ था। कई लोग मानते हैं कि युवी को फेफड़ों का कैंसर हुआ था लेकिन ऐसा नहीं था। वह फेफड़ों के बीच कैंसर का सामना कर रहे थे।

वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद उन्होंने इलाज कराने के लिए अमेरिका का रुख किया और उस बीमारी को हराने में सफल रहे। इसके बाद वह फिर से मैदान पर लौट गए और अपने खेल से जलवा दिखाया। युवी ने समझा कि कैंसर से कैसे लोगों को पीड़ा और तकलीफ का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने साल 2012 में कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने और कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए 'युवी कैन' नामक संस्था शुरू की। आज कई लोगों की मदद युवराज इस संस्था के द्वारा कर रहे हैं। भारतीय टीम के लिए उन्होंने कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं।

एकदिवसीय क्रिकेट में युवराज ने 304 मैचों में 8701 रन बनाए। उन्होंने 52 अर्धशतक और 14 शतक जमाये। 40 टेस्ट में उन्होंने 1900 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 फिफ्टी और 3 शतक जड़े। टी20 में उन्होंने 58 मैच खेलकर 1177 रन बनाए। 29 साल की उम्र में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने के मामले में युवराज सिंह तीसरे नम्बर पर हैं। उनसे आगे कोहली और तेंदुलकर ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+