'माही मतलब सुकून', आखिर कौन हैं ये सुंदरी, धोनी के साथ वायरल हो रही तस्वीर

Yukti Thareja share latest photo: चेन्नई सुपरकिंग्स को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर आईपीएल खेलने को तैयार है। धोनी अब बतौर कप्तान टीम के लिए नहीं खेलेंगे। लेकिन उनकी मौजूदगी ही सीएसके के लिए काफी है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले सीजन आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। लिहाजा इस सीजन टीम दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

धोनी की तस्वीर हो रही वायरल (Yukti Thareja share latest photo)

आईपीएल से पहले एक सुंदर हसीना के साथ महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस लड़की को लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि मॉडल युक्ति थरेजा हैं। युक्ति थरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है। धोनी की इस तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि माही मतलब सुकून। इसके अलावा भी कई फैंस लगातार फोटो पर कमेंट्स करने का काम कर रहे हैं।

Yukti Thareja 1

आखिर कौन हैं युक्ति थरेजा

युक्ति थरेजा की बात करें तो बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के साथ वो लूट गए गाने में नजर आ चुकी हैं। इमरान हाशमी के साथ 'लुट गए' गाने में लीड एक्ट्रेस के तौर पर वह पहली बार फैंस के बीच नजर आईं। उनका ये पहला बड़े बैनर का म्यूजिक एलबम था और इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, इसके बाद वह किसी नए गाने या फिल्म में अब तक नजर नहीं आई हैं।

'सुपर मॉडल ऑफ द ईयर' शो में बतौर कंटेस्टेंट लिया था हिस्सा

इसके अलावा युक्ति थरेजा ने 'सुपर मॉडल ऑफ द ईयर' शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था और भले ही वे शो नहीं जीत पाईं, लेकिन उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह जरूर बनाई। शो में जज के तौर पर मलाइका अरोड़ा, मसाबा गुप्ता, और मिलिंद सोमन थे, और युक्ति अपनी अनोखी पहचान के कारण सभी की फेवरेट बन गई थीं। हालांकि, शो में वीजे अनुषा ने युक्ति की तुलना एक डेली सोप एक्ट्रेस से की थी और कहा था कि उनका चेहरा एक मॉडल के तौर पर परफेक्ट नहीं है।

हरियाणा की रहने वाली हैं युक्ति थरेजा

युक्ति थरेजा मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के लिए खासा पॉपुलर हो चुकी हैं। उनकी तस्वीरों को लोग बहुत पसंद करते हैं और वह अपनी खूबसूरत और स्टाइलिश फोटोशूट्स के कारण एक जानी-मानी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी बन गई हैं। युक्ति थरेजा अभी युवा हैं और आने वाले समय में वे किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं, जिसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+