Mega Auction से पहले इस बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 46 चौके और 12 छक्के की मदद से जड़ दिए 426 रन

CK Nayudu Trophy News: भारतीय घरेलू क्रिकेट के दौरान अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में हरियाणा के बल्लेबाज यशवर्धन दलाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नाबाद 426 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट में 2014-15 के बाद से किसी बल्लेबाज द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी पारी है। यशवर्धन ने 463 गेंदों का सामना करते हुए 46 चौके और 12 छक्के जड़े।

यशवर्धन ने रचा इतिहास

यशवर्धन के दमदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 732 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। क्योंकि हरियाणा दो दिन से लगातार बल्लेबाजी कर रहा है और पारी घोषित नहीं की है। इस मैच में यशवर्धन ने सीके नायडू ट्रॉफी में 400 रन से अधिक की पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

CK Nayudu 1

410 रन की शानदार साझेदारी

यशवर्धन ने अर्श रांगा के साथ पहले विकेट के लिए 410 रन की शानदार साझेदारी की। इस साझेदारी में यशवर्धन ने 243 रन बनाए, जबकि रांगा ने 151 रन बनाए। इसके बाद, यशवर्धन एक छोर पर डटे रहे और पारी को आगे बढ़ाते रहे। उन्होंने 451 गेंदों में खेलते हुए अपने करियर में पहली बार 400 रन का आंकड़ा पार किया। हरियाणा की टीम ने पारी घोषित नहीं की है, जिससे यशवर्धन को तीसरे दिन अपने स्कोर को और बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

500 रन से महज 74 रन दूर

यशवर्धन अब 500 रन से केवल 74 रन दूर हैं, और हरियाणा के पास अभी दो विकेट बाकी हैं। यशवर्धन का यह प्रदर्शन क्रिकेट के इतिहास में एक यादगार उपलब्धि बन सकता है, अगर वे 500 रन का आंकड़ा छूने में सफल होते हैं। आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को होना है। यशवर्धन ने अगर अपना रजिस्ट्रेशन कराया होगा तो इस पारी से उन्हें काफी फायदा पहुंच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+