भारतीय क्रिकेटर का दर्दभरा तलाक, 5 करोड़ देकर तोड़ दिया रिश्ता, दुनिया छोड़ जाने के आते थे ख्याल
Year Ender 2025: क्रिकेट के मैदान पर अपनी गुगली से बल्लेबाजों को उलझाने वाले स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए साल 2025 निजी जीवन के मामले में काफी संघर्षपूर्ण रहा। इस साल चहल और उनकी एक्स वाइफ लोकप्रिय कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के तलाक की खबर ने पूरे क्रिकेट और सोशल मीडिया जगत को सदमे में डाल दिया।
यह तलाक न सिर्फ़ चर्चा का विषय बना, बल्कि इससे जुड़ी एलिमनी और चहल के भावनात्मक संघर्ष ने इसे 2025 की सबसे बड़ी और भावनात्मक निजी कहानी बना दिया। तलाक के अंतिम दिन चहल ने अपनी टीशर्ट पर जो नाम लिखवाया था, वह भी काफी वायरल हुआ था। उन्होंने लिखा था 'बी योर ऑन शुगर डैडी।' धनश्री वर्मा पर तंज़ कसने के लिए ऐसा किया गया था।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी, और कुछ ही समय में यह जोड़ी सोशल मीडिया की फेवरेट बन गई थी। हालांकि, रिश्ते में आई दरार की खबरें जून 2022 से ही आनी शुरू हो गई थीं। कानूनी प्रक्रिया के बाद, मार्च 2025 में मुंबई की फैमिली कोर्ट ने दोनों को आधिकारिक तौर पर तलाक की मंजूरी दे दी।
इस मामले ने तब और ज़्यादा सुर्खियां बटोरीं जब दोनों ने कोर्ट से अपील की कि उन्हें तलाक के लिए ज़रूरी 'कूलिंग पीरियड' (6 महीने) से छूट दी जाए, ताकि अप्रैल में शुरू होने वाले IPL 2025 में चहल की मानसिक स्थिति और प्रदर्शन प्रभावित न हो।
तलाक की एलिमनी राशि आज भी चर्चा में है
इस तलाक से जुड़ी सबसे ज़्यादा चर्चा में रही बात थी एलिमनी। रिपोर्ट्स के मुताबिक चहल और धनश्री के बीच तलाक का समझौता हुआ था, जिसके तहत चहल ने धनश्री को गुजारा भत्ता के रूप में 4.75 करोड़ रुपये की एक बड़ी राशि दी थी। पूरे साल मीडिया और सोशल मीडिया पर इस रकम ने खूब हेडलाइन बटोरीं। इस बड़ी रकम ने तलाक को 2025 के सबसे महंगे तलाक में से एक बना दिया।
दोनों तरफ से दिए गए इंटरव्यू
तलाक के कुछ महीनों बाद चहल ने खुलासा किया कि इस दौर में उन्हें लगातार एंग्जायटी अटैक्स आते थे और कई बार उन्हें आत्मघाती विचार भी आए। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग से इस कठिन समय से बाहर निकल पाए। धनश्री ने भी एक इंटरव्यू देकर सफाई पेश की थी।
रियलटी शो का भी लिया गया सहारा
उधर धनश्री ने चहल के ऊपर नेगेटिव पीआर कर उनकी इमेज खराब करने के आरोप लगाए। वह अपने तलाक की बात बताने के लिए एक ओटीटी रियलटी शो में भी गईं। वहां चहल के ऊपर धोखा और चीटिंग करने जैसे बड़े आरोप लगाए। चहल या धनश्री के सोशल मीडिया फोटो पोस्ट होते ही फैन्स एलिमनी की रकम पर बात जरूर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications