Year Ender 2024: जब विराट कोहली ने मैदान पर किया 'नागिन' डांस, बांग्लादेशी टीम को जमकर चिढ़ाया
Year Ender 2024: साल 2024 खत्म होने को है और 2025 की शुरुआत होने वाली है। इस साल भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप का सूखा खत्म करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए भी यह साल शानदार गुजरा है। हाल ही में पर्थ टेस्ट में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार शतक जड़ने का काम किया।
मस्ती-मजाक करते रहते हैं कोहली
विराट कोहली मैदान पर अक्सर मस्ती और मजाक करते हुए भी दिखाई देते हैं। उनकी ये मस्ती और मजाक टीम के माहौल को हल्का-फुल्का बनाते हैं और खिलाड़ियों के बीच अच्छे रिश्ते को बढ़ावा देते हैं। कोहली अक्सर मैदान पर अपने साथियों के साथ हंसी-मज़ाक करते हैं, चाहे वो फील्डिंग करते वक्त हो या मैच के बीच में हो। कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा है।

कोहली का वीडियो हुआ था वायरल
इस साल भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला गया था। कोहली ने पहली पारी में 6 और दूसरी में 17 रन ही बना पाए। लेकिन किसी और कारण वह मैच के दौरान चर्चाओं में बने रहे। भले ही इस टेस्ट मैच में कोहली बल्ले से ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए, लेकिन उनके एक खास अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस वीडियो में कोहली अपने खास अंदाज में मैदान पर कुछ ऐसा करते हैं, जो दर्शकों के लिए मजेदार और मनोरंजन से भरपूर होता है।
कोहली ने किया था नागिन डांस
विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कोहली अपने हाथों से नागिन डांस के मूव्स करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के साथ दावा किया गय कि विराट कोहली बांग्लादेशी क्रिकेटर्स का मजाक उड़ा रहे हैं, और उन्हें उनके ही अंदाज में चिढ़ा रहे हैं। नागिन डांस खासतौर पर एक वायरल डांस मूव बन चुका है, जो अक्सर शरारत और मस्ती के दौरान किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications