Year Ender 2024: इस साल इन खिलाड़ियों के घर गूंजी किलकारियां, लिस्ट में कोहली-रोहित का भी नाम

Year Ender 2024: साल 2024 जाने में महज कुछ रोज बाकी हैं। इस साल क्रिकेट की दुनिया में कई खिलाड़ी पहली पिता बनें। ऐसे में आज हम आपको आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 2024 में पिता बने। इन खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।

विराट कोहली

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2021 में पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ था। इसके बाद फरवरी 2024 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे, बेटे अकाय कोहली का स्वागत किया। इस खबर ने उनके फैंस और मीडिया में बहुत धूम मचाई। यह साल विराट के लिए खास रहा क्योंकि वह दूसरी बार पिता बने हैं।

Year Ender 2024 1

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के परिवार में इस साल बड़ी खुशियां आईं हैं। दिसंबर 2018 में रोहित शर्मा पहली बार पिता बने थे जब उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने एक बेटी समायरा को जन्म दिया था। इसके बाद नवंबर 2024 में रितिका और रोहित के परिवार में एक और खुशी आई, जब उन्होंने अपने परिवार में बेटे अहान का स्वागत किया।

ट्रेविस हेड

ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस साल दूसरी बार पिता बने हैं। 30 वर्षीय हेड की पत्नी जेसिका डेविस ने नवंबर महीने में एक बेटे को जन्म दिया। ट्रेविस हेड और जेसिका डेविस के लिए यह खुशखबरी उनके परिवार में एक नए सदस्य के रूप में आई, और उनके पहले बच्चे के बाद यह दूसरा अवसर था जब वे माता-पिता बने हैं।

शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी की शादी चर्चा में रही थी। दोनों की शादी 2022 में हुई और इस साल यानी 2024 में 24 अगस्त को शाहीन और अंशा ने अपने पहले बेटे अलियार अफरीदी का स्वागत किया। यह जोड़ी अब अपने नए परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही है।

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड की टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन तीसरी बार पिता बने। उनकी पार्टनर सारा रहीम ने बेटी को जन्म दिया था। इसकी जानकारी केन विलियमसन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। केन विलयमसन पहले से ही दो बच्चों के पिता हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी थी। केन ने इस साल 28 फरवरी को ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।

सरफराज खान

सरफराज खान ने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं। सरफराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान एक खुशखबरी मिली थी। 24 अक्टूबर 2024 को वह पिता बने थे। यह खबर उनके लिए विशेष रूप से सुखद रही क्योंकि उनके जीवन में यह एक नया अध्याय था। सरफराज ने 6 अगस्त 2023 को रोमाना जहूर से शादी की थी, और अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में एक और खुशी का पल आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+