Year Ender 2024: बेमिसाल रहा है जो रूट के लिए साल 2024, बनाए 1500 से अधिक टेस्ट रन, देखें रिकॉर्ड
year ender ,joe root: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के लिए साल 2024 कमाल का रहा है। जो रूट ने टेस्ट फॉर्मेट में अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को फिर से प्रभावित किया है। इस साल रूट ने 17 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 55.57 की औसत से 1,556 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 262 रन रहा। इस दौरान रूट ने 6 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए।
जो रूट का दमदार प्रदर्शन जारी
जो रूट का दमदार प्रदर्शन इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट के लिए काफी अहम साबित हुई है। साल 2024 में उनकी बल्लेबाजी इंग्लैंड के लिए फायदेमंद रहा। जो रूट ने टीम को अपनी बल्लेबाजी में स्थिरता की आवश्यकता थी। इससे पहले साल 2021 में भी रूट ने शानदार प्रदर्शन किया था। उस साल उन्होंने 15 मैचों में 1,708 रन बनाए थे, और उनका औसत 61.00 था।

रूट ने इस साल बनाए 1500 से अधिक रन
इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में 423 रन से भारी हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला हैमिल्टन में हुआ, जहां जो रूट ने अपनी पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में 54 रन बनाए। इस बीच रूट ने 2024 में 1,500 रन का आंकड़ा भी पार किया। वह एक कैलेंडर वर्ष में एक से अधिक बार 1,500+ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी
एक कैलेंडर वर्ष में दो बार 1,500 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले रिकी पोंटिंग के नाम था। जो रूट ने रिकी पोंटिंग के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पोंटिंग ने 2003 में 1,503 रन और 2005 में 1,544 रन बनाए, और दोनों वर्षों में उन्होंने 11-11 मैच खेले। रूट और पोंटिंग के अलावा, केवल 5 अन्य बल्लेबाजों ने एक कैलेंडर वर्ष में 1,500 से अधिक टेस्ट रन बनाए हैं।
इन खिलाड़ियों का रहा जलवा
जो रूट के अलावा मोहम्मद यूसुफ, विव रिचर्ड्स, ग्रीम स्मिथ, माइकल क्लार्क, और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी भी एक साल में टेस्ट क्रिकेट में 1500 से अधिक रन बना चुके हैं। मोहम्मद यूसुफ ने साल 2006 में 1500 से अधिक रन बनाए थे। उस वर्ष उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1700 से अधिक रन बनाए थे। जबकि ग्रीम स्मिथ ने साल 2008 में 1500 से अधिक रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications