Year Ender 2024: सानिया मिर्ज़ा से लेकर हार्दिक पांड्या तक, इन खिलाड़ियों को मिला दुःख और दर्द

Year Ender 2024: साल 2024 समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है और नया साल आने वाला है। खेल जगत में इस वर्ष हलचल देखने को मिली। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। ओलंपिक और पैरालंपिक में भी भारत की तरफ से धाकड़ प्रदर्शन देखने को मिला।

इन सबके बीच कुछ प्लेयर्स के लिए यह साल अच्छा नहीं कहा जा सकता है। दर्द और दुःख भी कुछ प्लेयर्स के लाइफ में आया। इनमें भारतीय और विदेशी दोनों तरह के प्लेयर्स हैं। समस्याओं के बाद भी कुछ प्लेयर्स ने खुद को मजबूती से खड़ा किया और वापस अपने जीवन के ट्रैक पर लौट आए। तीन खिलाड़ियों के बारे में आपको जानना चाहिए, जिनके लिए यह साल खराब रहा।

year ender 2024

सानिया मिर्ज़ा

भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा के लिए यह साल कहीं से भी अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस वर्ष सानिया मिर्ज़ा को हार्ट ब्रेक से गुजरना पड़ा। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ 2010 में शादी के बाद सानिया मिर्ज़ा का तलाक हो गया और दोनों की राहें जुदा हो गईं। सानिया ने इस दर्द को कैसे झेला होगा, यह खुद ही जानती हैं। हालांकि मुश्किल घड़ी में फैन्स का सपोर्ट काफी ज्यादा रहा। मलिक ने दूसरी शादी कर ली लेकिन सानिया आराम से अपना सुखद जीवन बिता रही हैं।

हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के धांसू ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सबसे पहले तो उनको रोहित की जगह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के कारण ट्रोल का सामना करना पड़ा। मैदान पर कई बार उनके लिए नेगेटिव हूटिंग हुई। इसके बाद 2020 में शादी करने वाली सर्बियन मॉडल और एक्टर नताशा स्तानकोविक के साथ उनकी नहीं बनी। दोनों का तलाक हो गया। एक नोट लिखकर उन्होंने इसकी घोषणा कर दी।

सना फातिमा

पाकिस्तानी महिला टी20 टीम की कप्तान सना फातिमा के लिए भी यह साल अच्छा नहीं गया। उनके पिता का निधन हो गया और उस समय वह टी20 वर्ल्ड कप जैसा अहम टूर्नामेंट खेल रही थीं। तुरंत सना को यूएई से पाकिस्तान रवाना होना पड़ा। बाद में वह वापस वहां गईं। उनकी हिम्मत की तारीफ करनी पड़ेगी क्योंकि दो या तीन दिन बाद ही वह वापस खेलने के लिए चली गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+