Year Ender 2023: कियारा आडवाणी और शुभमन गिल की हुई सबसे अधिक तलाश, शमी भी छाए
Year Ender 2023, Shubman Gill: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। शुभमन गिल ने साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया था। इससे पहले एशिया कप 2023 में गिल जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दिए थे। हालांकि भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से चूक गई। लेकिन एशिया कप की ट्रॉफी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ही उठाने का काम किया।
शुभमन गिल को सबसे अधिक खोजा गया: साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर की बात करें तो वह शुभमन गिल है। सबसे अधिक भारतीय क्रिकेटर जिसे लोगों ने गूगल पर सर्च करने का काम किया, वो गिल ही रहे। नंबर वन पर गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को सर्च किया गया है। जबकि इस सर्च लिस्ट के दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम है।

रचिन रवींद्र: न्यूजीलैंड की तरफ से इस वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रवींद्र सबसे सर्च किए जाने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं। रचिन रवींद्र को कियारा आडवाणी और शुभमन गिल के बाद सबसे अधिक बार सर्च किया गया है। वहीं चौथे नंबर पर वर्ल्ड कप में अपनी गेंद से कहर भरपाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम है। मोहम्मद शमी भी इस साल अपनी धारदार गेंदबाजी के कारण सुर्खियों में बनी रहे।
एल्विश यादव: वहीं बिग बॉस जीतने वाले एल्विश यादव का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। जबकि बॉलीवुड एक्टर और कियारा आडवाणी के पति सिद्धार्थ मल्होत्रा गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में छठे नंबर पर है। सातवें नंबर की बात करें तो वहां ग्लेन मैक्सवेल का नाम है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप में कई बेहतरीन पारियां खेली थी।
सूर्य़कुमार यादव और ट्रेविस हेड: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मैच देखने आए फुटबॉलर डेविड बैकहम आठवें नंबर पर हैं। जबकि भारतीय टीम के 360 डिग्री खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव नौंवे स्थान पर इस लिस्ट में बने हुए हैं। वहीं दसवें स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम है। ट्रेविस हेड ने फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाया था।












Click it and Unblock the Notifications