Year Ender 2023: साल 2023 में कई बार आये रोहित की आंखों में आंसू, वर्ल्ड कप गंवाया, छीनी गई कप्तानी फिर भी...

Year Ender 2023, Rohit Sharma: भारतीय नियमित कप्तान रोहित शर्मा के लिए साल 2023 कुछ खास नहीं रहा। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा ने बल्ले से धमाल मचाया। रोहित शर्मा के प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया। रोहित शर्मा अलग ही माइंडसेट के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। लेकिन वह अपनी टीम को वर्ल्ड कप दिलाने में सफल नहीं हो सके।

दो बार था ट्रॉफी जीतने का मौका: साल 2023 में रोहित शर्मा के पास भारतीय टीम के लिए दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका था। लेकिन दोनों ही मौकों पर रोहित शर्मा फाइनल में जाकर इसे हासिल करने से चूक गए। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। साल 2021 में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

Rohit Sharma 1

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साल 2023 में भी भारतीय टीम हार गई। इस बार पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम को फाइनल में हराया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को 209 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद सबकी उम्मीदें भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर थी। वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 10 मुकाबला जीतकर फाइनल में एंट्री करने वाली भारतीय टीम ट्रॉफी जीतने की सबसे बड़ी दावेदार भी मानी जा रही थी।

वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतने में सफल नहीं हो सकी। इस तरह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए साल 2023 दर्द और दुख भरा बीता। रोहित शर्मा अभी वनडे वर्ल्ड कप के गम से पूरी तरह से उबरे भी नहीं थे कि उन्हें एक और बड़ा झटका लगा।

छोड़नी पड़ी कप्तानी: रोहित शर्मा को आईपीएल की उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की टीम ने कप्तानी के पद से हटा दिया। रोहित शर्मा के फैंस के लिए यह किसी बड़े झटके से काम नहीं था। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। इसके बावजूद रोहित शर्मा को मुंबई ने कप्तानी से निकाल दिया। रोहित शर्मा की जगह अब मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या आईपीएल में कप्तानी करते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+