IND vs WI: 'हार्दिक भाई ने जो किया वो....', यशस्वी जायसवाल ने कप्तान पंड्या को लेकर दिया बड़ा बयान

Yashasvi Jaiswal on hardik pandya: वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारत ने आसान जीत हासिल की। भारत की इस जीत के हीरो युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रहे। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने मिलकर टीम के लिए 165 रनों की साझेदारी निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत ही भारत इस मुकाबले को 9 विकेट से जीतने में सफल रहा।

इंटरनेशनल क्रिकेट में आसान नहीं रन बनाना: इस धमाकेदार जीत के बाद यशस्वी जायसवाल बेहद खुश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने अपनी बैटिंग को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। यशस्वी जायसवाल ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में आसान नहीं होता। लेकिन मैं मैदान पर अपने खेल को पूरी तरह एन्जॉय करता हूं। मेरी कोशिश बस बेहतर बल्लेबाजी करने की रहती है।

yashasvi jaiswal 1

कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर कही यह बात: यशस्वी जायसवाल ने आगे कहा कि मैं इस मौके के लिए हार्दिक भाई और सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद कहना चाहूंगा। उन्होंने जिस तरह से मुझसे बात की थी, उसका मुझ पर गहरा असर पड़ा। सभी ने मुझ पर भरोसा दिखाया, जिसका प्रभाव मेरे खेल पर भी पड़ा। हार्दिक भाई जिस तरह से मुझ पर भरोसा कर रहे है उससे मैं खुश हूं।

165 रन की साझेदारी: 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। गिल 47 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। लेकिन यशस्वी जायसवाल अंत तक नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाने के बाद ही पवेलियन लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+