Yashasvi Jaisawal Stats: पर्थ में यशस्वी का जलवा, ब्रैडमैन-सचिन के क्लब में हुए शामिल, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

Yashasvi Jaisawal Stats: टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जयसवाल ने अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपने पहले ही टेस्ट में यशस्वी ने साबित कर दिया कि वह इस फॉर्मेट में लंबी पारी खेलने आए हैं। पहले ही टेस्ट में शतक लगाकर यशस्वी ने कंगारुओं की धरती पर अपना लोहा मनवाया है।

पहली पारी में हालांकि जयसवाल खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने साफ संदेश दे दिया कि उन्हें हल्के में लेने भूल भारी साबित होगी।

yashasvi jaisawal

15 टेस्ट में ही ठोक दिए 1568 रन

यशस्वी ने दूसरी पारी में 161 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 297 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के लगाए। जिसके बाद वह मिचेल मार्श की गेंद पर स्टीव स्मिथ अपना कैच थमा बैठे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस शानदार पारी के साथ ही यशस्वी ने अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए हैं। अपने पहले 15 टेस्ट में ही यशस्वी ने 1568 रन ठोक दिए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 214 का रहा है।

28 पारियों में 4 शतक, 2 दोहरे शतक

इस दौरान यशस्वी के नाम 8 अर्धशतक, 4 शतक और 2 शतक हो चुके हैं। महज 28 टेस्ट पारियों में यशस्वी ने रनों का अंबार लगा दिया है। अहम बात यह है कि टेस्ट में भी उनका आक्रामक रुप देखने को मिलता है। पिछले 28 पारियों में उन्होंने 38 छक्के और 178 चौके लगाए हैं।

पहले 15 टेस्ट के बाद सर्वाधिक रन
2115- डॉन ब्रैडमैन
1618 - मार्क टेलर
1576 - एवर्टन वीक्स
1568 - यशस्वी जयसवाल
1560 - माइक हसी

23 की उम्र से पहले सर्वाधिक 150 से अधिक का स्कोर
8 - डॉन ब्रैडमैन
4 - जावेद मियांदाद
4 - ग्रीम स्मिथ
4 - सचिन तेंदुलकर
4 - यशस्वी जयसवाल

ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले यशस्वी तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर ने 1977 में यह कारनामा किया था। जबकि 1968 में एम जयसिन्हा ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। पर्थ टेस्ट में यशस्वी ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल के साथ 200 रनों की साझेदारी की। जिसके बाद केएल 77 रन के स्कोर पर आउट हो गए, जबकि 161 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+