यशस्वी जायसवाल के पास वर्ल्ड नंबर वन बनने का मौका? छक्कों के मामले में बना सकते हैं यह रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने कम उम्र में ही अपने खेल से प्रभावित करने का काम किया है। इस साल उनके बल्ले से धमाका देखने को मिला है। कीर्तिमान भी बने हैं। एक और रिकॉर्ड जायसवाल के निशाने पर है और उनके पास इसे बनाने के लिए समय भी काफी है।

चेन्नई में बांग्लादेश के विरुद्ध मुश्किल पिच पर जायसवाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को मजबूती देने का काम किया था। हालांकि वह अपने अर्धशतक को शतक में नहीं बदल पाए लेकिन टीम के लिए उनके ये रन किसी संजीवनी से कम नहीं थे।

yashasvi jaiswal

अब उनके सामने एक बड़ा रिकॉर्ड है, वह छक्कों के बादशाह बनने के करीब हैं। इस साल टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों में सबसे पहले 50 छक्के जड़ने वाला प्लेयर बनने का मौका उनके पास है। अगर वह कानपुर टेस्ट मैच में बड़ी पारी खेल जाते हैं, तो यह रिकॉर्ड बना सकते हैं।

इस समय ट्रेविस हेड सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कुल 44 छक्के जमाए हैं। नम्बर दो पर अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का नाम आता है, गुरबाज ने कुल 43 छक्के जमाए हैं। जायसवाल इस लिस्ट में 42 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। खास बात यह है कि उन्होंने महज 21 पारियों में यह कारनामा किया है, जो अन्य दोनों प्लेयर्स से कम है।

जायसवाल अगर आठ छक्के और जमाते हैं, तो पचास छक्के उनके नाम हो जाएंगे। हालांकि नॉन टेस्ट प्लेइंग देशों को इस लिस्ट में जोड़ते हैं, तो हांगकांग के बाबर हयात 50 छक्कों के साथ टॉप पर हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में है। रोहित शर्मा ने कुल 38 छक्के जड़े हैं। उनकी टैली भी अभी ऊपर जाने वाली है।

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद टी20 सीरीज में भी खेलने वाली है। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आने वाली है। यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस दौरान चलता है, तो वह छक्कों की टैली को 50 क्रॉस करा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+