U-19 वर्ल्ड कप जिताया, IPL में ली एंट्री, अब रणजी ट्रॉफी डेब्यू में भी ठोक दिया धमाकेदार शतक
नई दिल्ली, 17 जनवरी: भारत के उभरते हुए खिलाड़ी यश ढुल तेजी से अपने नाम कीर्तिमान करते जा रहे हैं। ढुल ने कुछ दिनों पहले ही भारत को रिकॉर्ड पांचवा T20 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत कर दिया है। दिल्ली के इस बल्लेबाज ने जिस तरीके से अंडर-19 टीम का नेतृत्व किया उससे उनकी काफी तारीफ हुई। उनका नाम हुआ और फिर आईपीएल 2022 की नीलामी में उनको खरीद लिया गया। इस नीलामी में अंडर-19 के सितारों को देखने के लिए काफी उत्साह था और दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए की रकम में यश को खरीद लिया।

रणजी ट्रॉफी में चमका नया सितारा-
इससे पहले यश ढुल की दिल्ली की रणजी ट्रॉफी टीम में एंट्री भी हो गई थी और अब उन्होंने यहां भी जबरदस्त डेब्यू करते हुए रेड बॉल क्रिकेट में भी अपना सिक्का जमाने के संकेत दे दिए हैं। रणजी ट्रॉफी भारत का प्रीमियर रेड बॉल क्रिकेट घरेलू टूर्नामेंट है जहां पर यश ढुल ने शतक लगाकर अपना डेब्यू किया है। उन्होंने दिल्ली के लिए यह शतक जड़ा। रणजी ट्रॉफी के इलीट ग्रुप का मुकाबला दिल्ली और तमिलनाडु के के बीच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। मैच में यश को ओपनिंग करने के लिए भेजा गया और उन्होंने केवल 133 गेंदों पर अपना शतक जड़ दिया जिसमें उन्होंने 16 चौके लगाए।

तमिलनाडु के खिलाफ ठोका धमाकेदार शतक-
इस मुकाबले में तमिलनाडु की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। यश ढुल की पारी में एक मजेदार वाकया तब देखने को मिला जब वे 97 रनों के स्कोर पर आउट भी हो गए और यह गेंद एम मोहम्मद द्वारा डाली गई थी लेकिन बाद में यह नो-बॉल निकली और दिल्ली के बल्लेबाज को अपना शतक लगाने का सुनहरा मौका मिल गया। इस तरह यश ढुल ने अपने पहले रेड बॉल गेम में ही शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया।

18 महीने का समय सेट कर चुके हैं-
कुछ ही दिन पहले यश ने इस बात का खुलासा किया था कि वे भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने के लिए 18 महीने का समय सेट कर चुके हैं। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बताया था कि विराट कोहली ने उनसे बातचीत की थी और अपने खुद के अंडर-19 दिनों के बाद के अनुभव शेयर किए थे। दरअसल कई बार खिलाड़ी अंडर-19 विश्व कप प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन यह उनके भारतीय क्रिकेट टीम में चयन की गारंटी कभी नहीं होता है।

यहां से आगे का सफर मानसिकता तय करेगी-
यश का मानना है कि यह उनकी मानसिकता के ऊपर टिका है कि वह क्रिकेट में अपने सफर को कितना आगे बढ़ा पाएंगे। आपको बता दें कि यह यश ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास कई तरह के शॉट खेलने की क्षमता है वे अच्छी तरह से स्ट्राइक को रोटेट करते हैं। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी दबाव वाली परिस्थितियों में बेहतरीन शतक भी लगाया था। अभी निश्चित नहीं है कि दिल्ली कैपिटल्स ती प्लेइंग इलेवन में यश ढुल को खेलने का मौका मिलेगा या फिर नहीं लेकिन यह बल्लेबाज समय मिलने पर इस फॉर्मेट में भी अच्छा काम कर सकता है।
रणजी ट्रॉफी का सीजन इस बार दो चरणों में खेला जाएगा
फिलहाल यश, उनके परिवार और कोच का ध्यान तत्कालीन पैसे और प्रतिष्ठा पर नहीं है। वे चाहते हैं कि यश अभी केवल क्रिकेट को बेहतर करने पर फोकस करें।
आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी का सीजन इस बार दो चरणों में खेला जाएगा- एक आईपीएल से पहले का चरण होगा जो 10 फरवरी से 15 मार्च तक चलेगा और दूसरा चरण आईपीएल की समाप्ति के बाद होगा जो 30 मई से 16 जून तक चलेगा। सीजन में 62 दिन तक आप रणजी ट्रॉफी के 64 मुकाबले देख पाएंगे। इस बार 8 इलीट ग्रुप है और एक प्लेट ग्रुप है। इलीट ग्रुप में चार टीमें है और प्लेट ग्रुप में 6 टीमें। इलीट ग्रुप से 1-1 टीम क्वार्टर फाइनल स्टेज के लिए क्वालीफाई हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications