WTC Final: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में खराब शुरुआत, सिराज ने दिलाई टीम इंडिया को सफलता
WTC Final: मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। वॉर्नर इस पारी में कुछ खास नहीं कर पाए, हालांकि कंगारू मजबूत स्थिति में हैं।

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारत के ऊपर पहली पारी के आधार पर बढ़त लेने केबाद ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। दूसरे सेशन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट पर 23 रन बनाये। उस्मान ख्वाजा 13 और लाबुशेन 8 रन बनाकर क्रीज पर थे।
दूसरे सेशन की शुरुआत में भारतीय टीम को झटके लगे। रहाणे 89 रन बनाकर चलते बने। शार्दुल ठाकुर ने फिफ्टी जमाई। उनकी ओवल में लगातार तीसरी फिफ्टी रही। दो इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक जड़े थे। वह 51 रन बनाकर आउट हुए और टीम इंडिया 296 पर आउट हो गई। कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया को 173 की बढ़त हासिल हुई।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आई। कंगारुओं की शुरुआत भी खराब रही। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डेविड वॉर्नर के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया वॉर्नर को सिराज ने 1 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। केएस भरत ने कैच पकड़ा।
वॉर्नर जब आउट हुए, तब टीम का कुल स्कोर महज 2 रन था। उनके बाद लाबुशेन बल्लेबाजी करने के लिए आए। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने उनको लगातार परेशान किया। पिच से मिले असमान उछाल के कारण गेंद कई बार लाबुशेन के हाथों में भी लगी।
चायकाल तक लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा अपने विकेट बचाने में सफल रहे। स्कोर 1 विकेट पर 23 रन था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दोनों बल्लेबाजों को ख़ासा परेशान किया। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम फ़िलहाल बड़ी बढ़त की तरफ बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications