WTC Final: शार्दुल ठाकुर ने डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड किया बराबर, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

WTC Final: शार्दुल ठाकुर ने ओवल में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का बखूबी सामना किया। उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Shardul Thakur

WTC Final: शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर से अपने चयन को सही साबित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में शार्दुल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया को वापसी कराने में उन्होंने रहाणे का साथ दिया। हालांकि उनके प्रयासों के बाद भी कंगारुओं को बड़ी बढ़त मिली।

शार्दुल ठाकुर और रहाणे मिलकर टीम इंडिया का स्कोर 152/6 से आगे लेकर गए और दोनों ने एक शतकीय भागीदारी के। तीसरे दिन के पहले सेशन में इन दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का जमकर मुकाबला किया। रहाणे ने 89 और शार्दुल ने 51 रन बनाये।

ठाकुर ने अपने टेस्ट करियर की चौथी और ओवल में लगातार तीसरी फिफ्टी जड़ी। इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड के ओवल में सिर्फ तीन ही बाहरी बल्लेबाजों ने लगातार फिफ्टी जड़ी है।

सर डॉन ब्रैडमैन ने साल 1930 से लेकर 1934 के बीच ओवल में तीन फिफ्टी लगातार मारी थी। उनके बाद उनके बाद एलन बॉर्डर का नाम आता है। बॉर्डर ने भी 1985 से लेकर 1989 के बीच ओवल में लगातार तीन बार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। अंत में अब शार्दुल ठाकुर का नाम आता है।

शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड दौरे पर साल 2021 में लगातार 2 अर्धशतक जड़े थे। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और फिफ्टी जड़ते हुए उन्होंने इस खास क्लब में अपना नाम शामिल करा लिया है। भारतीय टीम ने पहली पारी में 296 रनों का स्कोर हासिल किया।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया के ऊपर 173 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। कंगारुओं ने इस मुकाबले में पकड़ बना ली। पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया का खेल बेहतरीन रहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत स्थिति में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+