WTC Final: अजिंक्य रहाणे की दमदार वापसी, टेस्ट क्रिकेट में बनाया एक बड़ा रिकॉर्ड

WTC Final के तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी हासिल कर लिया।

Ajinkya Rahane

WTC Final: टीम इंडिया से बाहर होने के बाद वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में तीसरे दिन के खेल के दौरान फिफ्टी जड़ने के अलावा एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

रहाणे ने तीसरे दिन के पहले सेशन में बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर में 5000 रनों का आंकड़ा प्राप्त कर लिया। इस तरह उनके खाते में एक और मिलेस्टोन शामिल हो गया। अहम बात तो यह है कि उन्होंने 39 से ज्यादा के औसत से खेलते हुए 141 पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया है।

भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 5 हजार रन बनाने के मामले में रहाणे 13वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उनके बाद राहुल द्रविड़ का नाम शामिल है। सुनील गावस्कर का नाम भी लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

मौजूदा खिलाड़ियों की बात की जाए तो इसमें विराट कोहली 8430 रनों के साथ छठे स्थान पर बने हुए हैं। पुजारा भी इसमें सातवें नम्बर पर हैं। उनके बाद रहाणे का ही नाम है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अजिंक्य रहाणे का टेस्ट क्रिकेट में एक अलग रुतबा है।

टीम इंडिया तीसरे दिन के पहले सेशन में खेलने के लिए आई, उस समय केएस भरत और रहाणे क्रीज पर थे और आते ही भरत आउट होकर चलते बने। यहाँ स्कोर 6 विकेट पर 152 रन था। इस समय शार्दुल ठाकुर ने आकर धमाकेदार बल्लेबाजी की और रहाणे के साथ क्रीज पर खड़े हो गए।

रहाणे ने न केवल अपना अर्धशतक जड़ा, बल्कि शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए शतकीय भागीदारी भी कर डाली। तीसरे दिन लंच तक टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 260 का स्कोर बना दिया। फॉलोऑन बचाने के लिए 270 रन बनाने जरूरी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+