WTC Final: बैटिंग से पहले सोये लाबुशेन झटका लगते ही उठे, ट्विटर पर जमकर उड़ा मज़ाक, देखें वीडियो

मार्नस लाबुशेन के सोने का वीडियो सामने आया है। वह बैटिंग से पहले सोते दिखे लेकिन डेविड वॉर्नर का विकेट गिरते ही उठे और मैदान की तरफ चल दिए।

Labuschagne

WTC Final: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे दिन टीम इंडिया को पहली पारी में 296 के कुल स्कोर पर आउट करते हुए एक बड़ी बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 173 रनों की विशाल बढ़त मिली। भारत के लिए यह कहीं से भी अच्छा संकेत नहीं है।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान एक अनोखी चीज देखने को मिली। फर्स्ट डाउन बल्लेबाजी करने के लिए तैयार बल्लेबाज सो गया ड्रेसिंग रूम में उनके सोने के फोटो वायरल हुए और ब्रॉडकास्टर ने भी यह घटना कैप्चर की।

मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के लिए नम्बर तीन पर बैटिंग करने के लिए आते हैं। वह पैड बांधकर तैयार थे और सो रहे थे। दो से तीन बार कैमरा भी उनके ऊपर गया था। वह अपने सोने में मस्त थे। जैसे ही डेविड वॉर्नर और हुए, वह शोरगुल सुनकर अचानक उठ खड़े हुए और मैदान की तरफ चल पड़े।

लाबुशेन क्रीज पर जाने के बाद संघर्ष करते हुए दिखे। नई गेंद के साथ भारतीय गेंदबाजों ने उनका कड़ा टेस्ट लिया। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके सोने का मजाक बना। फैन्स की तरफ से इस घटना को देखकर कई बातें ट्विटर पर लिखी गई।

बाद में लाबुशेन क्रीज पर जमने भी सफल रहे। वह पिछले कुछ समय से इंग्लैंड में थे। काउंटी क्रिकेट खेलने के कारण लाबुशेन को इंग्लैंड की परिस्थितियों के बारे में जानकारी है। हालांकि पहली पारी के दौरान वह सेट होने के बाद आउट होकर चलते बने थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने लाबुशेन के फोटो और वीडियो वायरल करते हुए जमकर मजे लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+