WTC Final: 'मिस यू ऋषभ पन्त,' भरत के बोल्ड होते ही फैन्स ने ट्विटर पर बयाँ किया दर्द
WTC Final के तीसरे दिन टीम इंडिया ने आते ही केएस भरत का विकेट गंवा दिया। इस घड़ी में फैन्स ने टीम के धाकड़ खिलाड़ी ऋषभ पन्त को याद किया।

WTC Final: भारतीय टीम की स्थिति वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में खराब हो गई है। पहली पारी में टीम इंडिया ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए हैं। दूसरे दिन के खेल में भारत ने कुल 5 विकेट गंवाए थे। केएस भरत और रहाणे क्रीज पर थे लेकिन तीसरे दिन आते ही पहला झटका लगा है।
टीम इंडिया को तीसरे दिन के खेल में आते हे भरत के रूप में एक बड़ा झटका लगा है। उनको कंगारू गेंदबाज बोलैंड ने आउट कर दिया। भरत क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए। इस तरह टीम इंडिया ने अपना छठा विकेट भी गंवा दिया। भारतीय टीम के ऊपर फॉलोऑन का खतरा लगातार मंडरा रहा है।
अजिंक्य रहाणे ने एक छोर संभालकर रखा था लेकिन अन्य बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। ऋषभ पन्त की कमी इस टीम को निश्चित रूप से खल रही है। फैन्स ने उनको याद किया। सोशल मीडिया पर फैन्स ने कहा कि पन्त इस टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं और उनका नहीं होना टीम इंडिया को भारी पड़ रहा है।
Ks Bharat 🤮#WTC23Final #WTCFinal2023 #INDvAUS #ViratKohli pic.twitter.com/NfRWdFaRMg
— Shyam 𓃵 (@_SPSB) June 9, 2023
Rishabh pant watching walking wicket KS Bharat #WTCFinal2023 pic.twitter.com/DV1GMhRoGZ
— Appaji Goldbelt (@AppajiGoldbelt) June 9, 2023
केएस भरत ने 5 रनों की छोटी सी पारी में 15 गेंदों का सामना किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे दिन आते ही पहले सेशन में दबाव बनाने का काम शुरू कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर पूरी तरह से पकड़ बना ली है। भारतीय टीम की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली है।
Kl Rahul and Rishabh Pant would have scored more runs with one leg than Dotman Pill and KS Bharat.#WTCFinal2023 pic.twitter.com/JYY2ewe2Rb
— Lordgod🚩 (@LordGod188) June 9, 2023
Finding those people who compare KS BHARAT with ISHAN KISHAN.#INDvAUS #WTCFinal pic.twitter.com/Had2CkG2Sg
— Dwaksh Charel (@dwaksh) June 9, 2023
India has no replacement of rishabh pant. Pant os the best 👍💯.
— sachin singh (@Mukkadambhatiji) June 9, 2023
दूसरे दिन के खेल में भारत ने ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और गिल का विकेट गंवाने के बाद कोहली और पुजारा के विकेट भी गंवाए थे। इसके अलावा रविन्द्र जडेजा ने कुछ रन बनाये। वह 48 रन बनाकर आउट हो गए।
ऋषभ पन्त कार दुर्घटना के बाद से लगातार मैदान से बाहर हैं। वह पांच माह से टीम में नहीं हैं। ऑपरेशन के बाद अब वह रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं लेकिन टीम इंडिया को उनके नहीं होने से नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications