WTC Final 2023: क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं स्टीव स्मिथ, नॉकआउट में कमाल का है रिकॉर्ड

WTC Final in 2023, steve smith:ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाजों में शामिल स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड नॉकआउट मुकाबलों में कमाल का रहा है।

WTC Final

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ने का कारनामा किया। लंदन के केनिंगटन ओवल में फाइनल टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्मिथ ने मैदान पर आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। मोहम्मद शमी की दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़कर अपना शतक पूरा किया।

नॉकआउट में करते हैं कमाल: किसी भी खिलाड़ी की असली पहचान बड़े मंच पर दबाव की स्थिति में होता है। स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए हमेशा ही बड़े मुकाबलों में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। साल 2015 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी स्मिथ ने कमाल की पारी खेली थी। स्मिथ ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।

स्मिथ-हेड का जलवा: स्मिथ और ट्रेविस हेड ने चौथे विकेट के लिए 285 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच में पीछे धकेलने का काम किया। इस दौरान स्मिथ ने अपने करियर का 31वां शतक जड़ा। वहीं ट्रेविस हेड ने 150 का आंकड़ा पार किया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने हेड को तो वहीं शार्दुल ठाकुर ने स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजने का काम किया।

स्मिथ ने कोहली को पछाड़ा: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे अधिक 11 शतक हैं। इस मामले में अब स्मिथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। स्मिथ ने अब तक 9 शतक अपने नाम किया है। वहीं शतकों के साथ विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। इस पहले कोहली-स्मिथ बराबरी पर थे, लेकिन स्मिथ ने शतक जड़ कोहली को पछाड़ दिया।

बड़े मैच के प्लेयर हैं स्मिथ

साल 2015 वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में 65 रन बनाम पाकिस्तान।
साल 2015 वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में 105 रन बनाम भारत।
साल 2015 वर्ल्ड कप फाइनल में नाबाद 56 रन बनाम न्यूजीलैंड।
साल 2019 वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में 85 बनाम इंग्लैंड।
साल 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल 121 बनाम भारत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+