WTC Final 2023: रोहित शर्मा के फ्लॉप शो पर फूटा फैंस का गुस्सा, फाइनल में आंकड़े हैं बेहद खराब
WTC Final in 2023, rohit sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन पहली पारी में वह बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप नजर आए।

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहली पारी में 469 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत के दो विकेट जल्द ही गिरा दिए। इनमें से एक विकेट भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का भी रहा।
रोहित-गिल फ्लॉप: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की पहली पारी में भारतीय सलामी बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन देखने को मिला है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ शुभमन गिल ने भी इस मुकाबले में फैंस को निराश ही किया है। शुभमन गिल ने जहां 15 गेंदों में 13 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ 'हिटमैन' 26 गेंदों में महज 15 रन बना पाए।
फैंस का फूटा गुस्सा: क्रिकेट फैंस रोहित शर्मा की फ्लॉप बैटिंग से काफी निराश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोहित को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। रोहित के पास फाइनल में बड़ा स्कोर कर भारत को एक मजबूत शुरुआत दिलाने का मौका था, जिसे देने में वह नाकाम रहे। रोहित का बल्ला आईसीसी के फाइनल मुकाबलों में खामोश ही रहा है।
फाइनल में नहीं चलता बल्ला: साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 गेंदों में 30 रन बनाए थे। इसके बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित 9 रन ही बना सके थे। जबकि 2014 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में उनके बल्ले से 29 रन ही आए थे। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी रोहित के बल्ले से सिर्फ 34 रन ही निकले थे।
आईसीसी फाइनल में रोहित शर्मा का प्रदर्शन
30*
9
29
0
34
30
15












Click it and Unblock the Notifications