WTC Final 2023: 285 रनों की साझेदारी को आखिरकार सिराज ने तोड़ा, भारत की उम्मीदें जिंदा

WTC Final in 2023, Mohammed Siraj: ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 163 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया।

WTC Final

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: ओवल में दूसरे दिन भारतीय टीम को पहला विकेट ट्रेविस हेड के रूप में मिला। भारतीय टीम की कोशिश पहले सेशन में अधिक से अधिक विकेट लेकर मैच में वापसी करने की होगी। दूसरे दिन पहला विकेट मिलने के बाद भारतीय खेमे में वापसी की एक उम्मीद जरूर जग गई है।

सिराज ने लिया विकेट: भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर कमाल की गेंदबाजी की। मोहम्मद सिराज ने उन्हें विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया। ट्रेविस हेड 174 गेंद में 163 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्मिथ और हेड के बीच चौथे विकेट के लिए 285 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बड़े स्कोर की ओर है।

शमी ने भी झटका विकेट: मोहम्मद सिराज के बाद मोहम्मद शमी ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। मोहम्मद शमी ने कैमरुन ग्रीन का विकेट लेकर भारत को पांचवीं सफलता दिला दी है। कैमरुन ग्रीन 6 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर शुभमन गिल को कैच दे बैठे। शुभमन गिल ने ग्रीन का शानदार कैप लपककर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया है।

स्मिथ ने जड़ा शतक: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 31वां और भारत के खिलाफ 9वां शतक लगाने में सफलता हासिल की। स्मिथ ने 229 गेंद में अपना शतक पूरा किया। सिराज के ओवर में दो गेंदों पर दो चौके लगाकर स्मिथ ने अपना 100 का आंकड़ा पार किया।

जो रूट की बराबरी: भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्टीव स्मिथ ने जो रूट की बराबरी कर ली है। इसके अलावा स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक लगाने के मामले में मैथ्यू हेडन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ का विकेट भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है। भारत की कोशिश स्मिथ को जल्द से जल्द आउट करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+