WTC Final 2023: काउंटी में बैक-टू-बैक सेंचुरी जड़ने वाले पुजारा क्लीन बोल्ड, मुसीबत में फंसी भारतीय टीम!

WTC Final in 2023, Cheteshwar Pujara: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजाका का बल्ला भी नहीं चला।

WTC Final

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम परेशानी में नजर आ रही है। भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने इस मैच की पहली पारी में फ्लॉप प्रदर्शन किया। भारत के टॉप थ्री बल्लेबाज रोहित शर्मा, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस को निराश किया।

पुजारा हुए बोल्ड: अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे थे। इंग्लैंड में होने वाले काउंटी क्रिकेट में ससेक्स के लिए खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा ने बैक टू बैक शतक जड़ने का कमाल किया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में उनका बल्ला नहीं चला। वह कैमरुन गेंद की गेंद को छोड़ने के प्रयास में क्लीन बोल्ड हो गए।

टॉप ऑर्डर का नहीं चला बल्ला: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बाद चेतेश्वर पुजारा भी भारत के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सके। पुजारा 25 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी अभी तक फ्लॉप ही रही है।

काउंटी में जड़ा था शतक: चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में लगातार 3 मैचों में एक दोहरे शतक समेत 3 शतक लगाया था। पुजारा से इस बड़े फाइनल में फैंस को बड़े शतक की उम्मीद थी। लेकिन वह इस मुकाबले में 15 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के साथ ही भारतीय टीम की मुश्किलें भी बढ़ गई है।

लगातार गिरे दो विकेट: भारतीय टीम को लगातार दो ओवर में दो बड़े झटके लगे थे। कमिंस ने रोहित शर्मा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद अगले ही ओवर में स्कॉट बोलैंड ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। भारतीय टीम को वापसी के लिए एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+