Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन, सिराज की गेंदबाजी ने किया कमाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 422 रन बना लिए। ओवल में टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड ने बनाए।

India vs Australia

IND vs AUS, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 85 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 327 रन रहा। हालांकि, दूसरे दिन यानी आज लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 422 रन बनाए। ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए हैं।

रवींद्र जडेजा ने झटका ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट
ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका एलेक्सी कैरी के रूप में लगा है। कैरी 69 गेंदों में 48 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए हैं। 453 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना अहम विकेट गंवा दिया है। इस विकेट को रवींद्र जडेजा ने अपने नाम किया है। कैरी ने सात चौके और एक छक्का की मदद से 48 रन पूरे किए। फिलहाल क्रीज पर नाथन लायन बैटिंग करने पहुंचे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 116 ओवरों में 455 रन बनाए हैं। पैट कमिंस ने 34 गेंद पर 9 रन बनाए, जबकि, नाथन लायन सिर्फ 9 रन बनाए। मोहम्मद सिराज ने नाथन लियोन को और अधिक क्रीज पर नहीं टिकने दिया। उन्होंने लियोन को क्लीन बोल्ड कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए हैं।

ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने किया कमाल का प्रदर्शन
ओवल में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड ने बनाए। उन्होंने शानदार 163 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम के स्कोर को 400 के पार पहुंचने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 121 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच 285 रन की साझेदारी देखने को मिली। हालांकि, एलेक्स कैरी ने 48 और डेविड वॉर्नर ने 43 रन बनाए।

मोहम्मद सिराज ने चटकाए चार विकेट
भारत के गेंदबाजी विभाग के बात करें तो सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद सिराज के खाते में गए। उन्होंने इस दौरान कुछ चार विकेट अपने नाम किए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी ने दो-दो चटकाए, और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+