'100 टेस्ट मैच खेल लिए पर...', WTC Final में चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के तरीके से हैरान हुए रवि शास्त्री

WTC Final 2023: भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के तरीके से खुश नहीं है। पुजारा और शुभमन गिल दोनों ने एक ही अंदाज में गेंद को छोड़ने के प्रयास में अपने ऑफ स्टंप को एक्सपोज कर दिया।

Cheteshwar Pujara exposes his off stump

WTC Final 2023 in Hindi: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल मुकाबले का दूसरा दिन भी ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। कंगारू टीम अब दोनों दिन भारत से बेहतर खेलकर इस मैच में काफी आगे दिखाई दे रही है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों के जवाब में दूसरे दिन 38 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए हैं और वे अभी भी 318 रन पीछे हैं।

भारतीय टीम के लिए आईसीसी नॉकआउट स्टेज में उसका टॉप आर्डर फिर से समस्या साबित हुआ, जहां रोहित शर्मा, शुभ्मन गिल (Shubman Gill), चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और विराट कोहली में कोई भी 20 रन से ऊपर नहीं कर पाया।

गिल और चेतेश्वर पुजारा लगभग एक ही अंदाज में आउट हुए, जब उन्होंने गेंद को छोड़ने के प्रयास में अपने ऑफ स्टंप का डंडा उड़ा दिया। शुभमन को बोलैंड ने तेजी से अंदर आती गेंद पर बोल्ड किया तो चेतेश्वर पुजारा के सामने कैमरन ग्रीन थे।

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) शुभमन को बेनिफिट आफ डाउट देते हैं और मानते हैं कि यह खिलाड़ी अभी काफी युवा है और सीखने की स्टेज में है। गिल सीखेंगे कि उनका ऑफ स्टंप कहां पर है और इंग्लैंड में क्रिकेट कैसे खेलना चाहिए, लेकिन चिंता की बात सौ से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके पुजारा का आउट होना है।

पुजारा तकनीकी तौर पर बहुत मजबूत बल्लेबाज माने जाते हैं जो जानते हैं उनका ऑफ स्टंप कहां है। उन्होंने इंग्लैंड के दौरे पर अच्छा प्रदर्शन भी किया है और काउंटी क्रिकेट में भी बेहतर करते रहे हैं, लेकिन वे सबसे अहम मौके पर एक फिर से चूक गए।

रवि शास्त्री ने ऑन एयर बात करते हुए कहा, "पुजारा ने खराब तरीके से गेंद को छोड़ा, क्योंकि उनका अक्रॉस जा चुका था। यह पैर गेंद के आगे जाना चाहिए था। वह पहले गेंद खेलने की ओर देख रहे थे फिर उन्होंने सोचा कि वह इसको छोड़ सकते हैं। आप देख सकते हैं जिस तरह से उन्होंने जब गेंद को छोड़ा तब उनका ऑफ स्टंप दिख रहा था।"

"उनका फ्रंट फुट अभी भी मिडिल स्टंप की लाइन पर था, जबकि यह ऑफ स्टंप की तरफ होना चाहिए था। आप उस फ्रंट फुट को देखिए, यह गेंद की तरफ थोड़ा और जाना चाहिए था। पुजारा ने सोचा कि गेंद उनके ऑफ स्टंप से बाहर जा रही है। गेंद को पढ़ने में गलती की गई।"

शास्त्री आगे कहते हैं, "हम इस बारे में बात करते रहे हैं कि इंग्लैंड में आपको गेंद कैसे छोड़नी चाहिए और हम हमेशा कहते हैं कि आपको अपना ऑफ स्टंप नाम पता होना चाहिए। इस बार दोनों विकेटों में ऑफ स्टंप का अता-पता नहीं था। शुभमन को देखिए, वे अपने फुटवर्क में थोड़े आलसी थे, लेकिन वे सीख लेंगे। पर, पुजारा यह सब देखकर काफी निराश होने जा रहे हैं। उन्हें अपना पैर थोड़ा और आगे निकालना था और गेंद की लाइन पर जाना था। इसी वजह से तो आपको कहा जाता है कि अपने ऑफ स्टंप के बारे में हमेशा पता होना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+