IND vs AUS: मोहम्मद सिराज ने फेंकी 143 किमी की रफ्तार की गेंद, दर्द से छटपटाते हुए लाबुशेन ने फेंका बल्ला और..
ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: लंदन के ओवल स्टेडियम में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। मोहम्मद सिराज की गेंदों को खेलने में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत को पहली सफलता भी सिराज ने ही दिलाई है।
लाबुशेन को लगी चोट: मोहम्मद सिराज के ओवर में मार्नस लाबुशेन आगे बढ़कर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में मोहम्मद सिराज की 143 किमी की रफ्तार से गेंद जाकर सीधे उनके अंगूठे से जा टकराई। चोट लगने के बाद मार्नस लाबुशेन दर्द से छटपटाते उठे। उन्होंने तुरंत ही अपना बल्ला मैदान पर फेंक दिया और ग्लव्स निकालकर अंगूठे को चेक किया।
सिराज ने लिया पहला विकेट: भारत की तरफ से इस मुकाबले में पहला विकेट भी मोहम्मद सिराज ने अपने नाम किया। सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेजने का काम किया। ख्वाजा ने दस गेंदों का सामना किया और मोहम्मद सिराज ने उन्हें विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेज दिया।
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत: टॉस हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 2 के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभालाने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम की रन गति को बढ़ाने का काम किया। भारत की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications