WTC Final 2023: ओवल में भारत या ऑस्ट्रेलिया किसका पलड़ा भारी, फाइनल से पहले जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

India vs Australia Oval record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

 India vs Australia

WTC Final 2023, India vs Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से खेला जाना है। भारत के पास लंबे समय बाद आईसीसी का खिताब जीतने का मौका सामने आया है। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।

7 से 11 जून तक होगा मुकाबला: इंग्लैंड के ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून तक खेला जाएगा। बारिश को ध्यान में रखते हुए दोनों की टीम सहुलियत के लिए एक दिन को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। 12 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। अगर बारिश के कारण 11 जून तक मैच का फैसला नहीं हो पाता है तो 12 जून को भी मुकाबला खेला जाएगा।

कैसा है ओवल में रिकॉर्ड: भारतीय टीम का ओवल के मैदान पर टेस्ट रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। ओवल के मैदान पर भारतीय टीम अब तक 14 टेस्ट मुकाबलों में हिस्सा ले चुकी है। जिसमें से भारत को सिर्फ दो में ही जीत मिली है। जबकि पांच मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सात मुकाबलें ड्रॉ पर आकर समाप्त हो गई थी।

ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी खराब: भारतीय टीम की तरह ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी इस मैदान पर कुछ खास अच्छा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर अब तक कुल 38 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम को सिर्फ 7 में ही जीत मिली है और 17 गंवाए हैं, जबकि 14 मैच ड्रा पर आकर समाप्त हुए हैं। ऐसे में फाइनल मैच के दौरान दोनों टीमों में जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।

रोहित शर्मा ने जड़ा था शतक: रोहित शर्मा ने ओवल के मैदान पर टेस्ट में शतक जड़ने का कारनामा किया है। साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर रोहित शर्मा ने 127 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई थी। रोहित का यह शतक टेस्ट मैच की दूसरी पारी में आया था। कप्तान रोहित से इस बार भी शतक की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+